Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ram Mandir: रामलला का दर्शन होगा आसान, आज से अयोध्या के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू; इतना है किराया

Ram Mandir प्रयागराज के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब रामलला के दर्शन करना होगा आसान। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले संगम नगरी को अयोध्या से जोड़ने के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू की जा रही है। यानी अब अयोध्या पहुंचना और रामलला का दर्शन करना आसान हो जाएगा।17 जनवरी से प्रयागराज से अयोध्या के बीच पहली बार वॉल्वो बस सेवा शुरू की जा रही है।

By amarish kumar Edited By: Swati Singh Updated: Wed, 17 Jan 2024 12:37 PM (IST)
Hero Image
रामलला का दर्शन होगा आसान, आज से अयोध्या के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागवासियों के लिए अच्छी खबर है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले संगम नगरी को अयोध्या से जोड़ने के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू की जा रही है। यानी अब अयोध्या पहुंचना और रामलला का दर्शन करना आसान हो जाएगा।

17 जनवरी से प्रयागराज से अयोध्या के बीच पहली बार वॉल्वो बस सेवा शुरू की जा रही है। इस बस का संचालन सिविल लाइंस बस अड्डे से होगा। अब महज साढ़े चार घंटे में यात्रा पूरी हो जाएगी। वैसे इस बस का संचालन प्रयागराज से गोरखपुर तक होगा।

समय सारणी और किराया सूची हुई जारी

मंगलवार की देर शाम परिवहन निगम द्वारा एसी वोल्वो बस की समय सारणी व किराया सूची जारी की गई। क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि अभी तक अयोध्या-गोरखपुर के लिए कोई भी वोल्वो बस नहीं चल रही थी। यात्रियों की सुविधा व मांग को देखते हुए यह बस शुरू की जा रही है। भविष्य में मांग के अनुरूप संख्या भी बढ़ेगी।

क्या है समय सारिणी

सुबह 7.30 बजे बस सिविल लाइंस बस स्टेशन से रवाना होगी। सुबह 8.40 बजे प्रतापगढ़, 10 बजे सुल्तानपुर, 11.30 बजे अयोध्या, 12 बजे अयोध्या धाम, दोपहर 1.30 बजे बस्ती, दोपहर दो बजे खलीलाबाद व ढाई बजे बस गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में बस गोरखपुर से दोपहर 3.30 बजे रवाना होगी, चार बजे खलीलाबाद, 4.30 बजे बस्ती, शाम 5.20 बजे हररिया, शाम 6.05 अयोध्या, रात आठ बजे सुल्तानपुर, रात 9.20 बजे बस प्रतापगढ़, रात 10.30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

क्या है किराया

प्रयागराज से प्रतापगढ़ के लिए 184 रुपये। सुल्तानपुर का 311, अयोध्या के लिए 493, अयोध्या धाम का 547, बस्ती का 742 व गोरखपुर का किराया 931 रुपये निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir Live News: प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का दूसरा दिन, राम मंदिर में मूर्ति प्रवेश के पहले निकाली गई शोभा यात्रा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर