Move to Jagran APP

Basant Panchami: बसंत पंचमी पर संगम नगरी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, चार लाख लोगों ने किया स्नान; हर-हर गंगे के लगे जयकारे

वसंत पंचमी माघ मेले का चौथा स्नान पर्व है। इसमें माना जाता है कि स्थानीय लोगों की संख्या अधिक होती है। प्रयागराज के अलावा प्रतापगढ़ अमेठी सुल्तानपुर भदोही संत रविदास नगर वाराणसी और कौशाम्बी के भी लोग स्नान करने पहुंचे। ब्रह्म मुहूर्त में हर हर गंगे के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। घाट पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसलिए लगातार एनाउंस किया जाता रहा।

By Jagran News Edited By: Vinay Saxena Updated: Wed, 14 Feb 2024 08:23 AM (IST)
Hero Image
बसंत पंचमी पर संगमनगरी में उमड़ा स्नानार्थियों का सैलाब।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पतित पावनी मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में बसंत पंचमी पर्व पर स्नानार्थियों का सैलाब उमड़ पड़ा। मौसम खुशगवार था इसलिए रात एक बजे से ही लोगों ने स्नान शुरू कर दिया। सुबह होने तक भीड़ अचानक बढ़ी और सात बजे तक करीब चार लाख लोगों के स्नान कर लेने का अनुमान प्रशासनिक आधार पर लगाया गया। मेलाधिकारी, मेला पुलिस के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहे और चारों तरफ सीटियों की आवाजें आती रहीं।

बसंत पंचमी माघ मेले का चौथा स्नान पर्व है। इसमें माना जाता है कि स्थानीय लोगों की संख्या अधिक होती है। प्रयागराज के अलावा प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, भदोही, संत रविदास नगर, वाराणसी और कौशाम्बी के भी लोग स्नान करने पहुंचे। ब्रह्म मुहूर्त में हर हर गंगे के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। घाट पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसलिये संगम वाच टावर से लगातार एनाउंस किया जाता रहा।

सुबह सात बजे तक स्नानार्थियों से भर गया घाट

सुबह पांच बजे संगम नोज पर भीड़ बढ़ी । सात बजे तक घाट स्नानार्थियों से भर गया। पुलिस कर्मियों को सख्ती करके वहां से भिक्षुओं, घाटिया पंडों को हटाना पड़ा। स्नान निर्विघ्न रूप से होता रहा। कुंभ मेलाधिकारी विजय किरण आनंद संगम नोज पर रहे। उन्होंने बताया कि स्नान पर्व सकुशल चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Special Trains: बसंत पंचमी पर रोडवेज चलाएगा 1500 बसें, रेलवे ने की 10 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था; जानें रूट

यह भी पढ़ें: Banke Bihari Mandir: बांकेबिहारीजी ने भक्तों संग गुलाल उड़ाकर शुरू की ब्रज में होली, मंदिर में अबीर-गुलाल की मस्ती, ये होंगे आयोजन

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।