Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Lok Sabha Election: एग्जिट पोल के बाद तरह-तरह के बोल, भाजपा बोली- 400 पार, विपक्ष ने कहा- असली रिजल्‍ट 4 को

सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव एमएलसी डा. मानसिंह यादव का कहना है कि एक्जिट पोल जमीनी हकीकत से परे हैं। इंडी गठबंधन को सभी जाति धर्म के लोगों का मत मिला है। प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह विनय कुशवाहा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर बोले कि महंगाई बेरोजगारी महिला सुरक्षा लोकतंत्र व संविधान बचाओ जैसे मुद्दों पर इंडी गठबंधन को भारी समर्थन मिलने जा रहा है। चार जून को नतीजे सामने आ जाएंगे।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Sun, 02 Jun 2024 12:51 PM (IST)
Hero Image
सब की नजर चार जून को होने वाली मतगणना पर है।

 जागरण संवाददाता, प्रयागराज। 18वीं लोकसभा के गठन के लिए अंतिम चरण के मतदान की प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। अब सब की नजर चार जून को होने वाली मतगणना पर है। हालांकि, इसके पहले एग्जिट पोल भी आने शुरू हो गए हैं। इसमें भाजपा एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत से काफी अधिक सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है।

इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा, पार्टी के सर्वे में 400 पार कर रहे हैं। संगठन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इस बार के चुनाव में दक्षिण के राज्यों में भी भाजपा और सहयोगी दल बढ़त बना रहे हैं। अब नतीजों की घोषणा का इंतजार है।

पार्टी प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि मतगणना को लेकर बैठक का क्रम जारी है। मतगणना में रहने वाले कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यह भी दावा किया कि इलाहाबाद और फूलपुर संसदीय सीट भाजपा बड़े अंतर से जीत रही है।

इसे भी पढ़ें-लग्‍जरी गाड़ी से चोरी कर रहे थे बकरी, चाचा-भतीजे ने दौड़ाया तो कर दिया हमला, एक की मौत

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल यादव, एमएलसी डा. मान सिंह यादव का कहना है कि एग्जिट पोल जमीनी हकीकत से परे हैं। इंडी गठबंधन को सभी जाति, धर्म के लोगों का मत मिला है। प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह, विनय कुशवाहा, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर बोले कि महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, लोकतंत्र व संविधान बचाओ जैसे मुद्दों पर इंडी गठबंधन को भारी समर्थन मिलने जा रहा है। चार जून को नतीजे सामने आ जाएंगे।

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन, गंगापार अध्यक्ष सुरेश यादव, प्रवक्ता हसीब अहमद की मानें तो एक्जिट पोल का कोई मतलब नहीं है। यह सिर्फ कल्पना है। असली नतीजे चार जून को आएंगे और इंडी गठबंधन बड़ी जीत दर्ज कर केंद्र में सरकार बनाएगी।

इसे भी पढ़ें-मां की इस चाल से बेटे-बहू हुए चित्‍त, ए‍क गलती की दे दी ऐसी सजा, जिसने सुनी उसने कहा- सही किया

बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष आरबी त्यागी का कहना है कि हम सभी सीटों पर मजबूती से लड़े हैं। जीत भी सुनिश्चित है। एग्जिट पोल कल्पनाओं के आधार पर होता है। चार जून को परिणाम आएगा तो हम विजयी होंगे।

रही मिलीजुली प्रतिक्रिया

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण की मतगणना समाप्त होते ही एग्जिट पोल आने शुरू हो गए। हालांकि, पहले ही तरह इस बार एग्जिट पोल को लेकर लोगों में उतनी उत्सुकता नहीं दिखी, जितना पहले के चुनावों में देखने को मिलती थी।

मुहल्ले, बाजारों के साथ ही चाय-पान की दुकानों पर एग्जिट पोलको लेकर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया रही। कोई इसे सही बता रहा था तो किसी ने एक सिरे से इसे खारिज करते हुए सिर्फ कल्पनाओं की बात बताई।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें