Move to Jagran APP

Holi Special Train: होली पर अहमदाबाद व सूरत समेत इन जगहों से UP के लिए चलेंगी पांच स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

होली पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए भारतीय रेलवे कई विशेष ट्रेनों की सुविधाएं दे रहा है। रेलवे ने पांच और होली स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी है। इसमें 09094 आरा-उधना अनारक्षित सुपरफास्ट विशेष गाड़ी आरा से 21 मार्च को भोर में साढ़े तीन बजे चलेगी। सुबह 11.07 बजे छिवकी पहुंचेगी और शुक्रवार को उधना होते हुए वलसाड में सुबह सवा सात बजे पहुंचेगी।

By amarish kumar Edited By: Riya Pandey Updated: Tue, 19 Mar 2024 10:01 PM (IST)
Hero Image
होली पर अहमदाबाद व सूरत समेत इन जगहों से UP के लिए चलेंगी पांच स्पेशल ट्रेन

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Holi 2024 Special Train: रेलवे ने पांच और होली स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी है। इसमें 09094 आरा-उधना अनारक्षित सुपरफास्ट विशेष गाड़ी आरा से 21 मार्च को भोर में साढ़े तीन बजे चलेगी। सुबह 11.07 बजे छिवकी पहुंचेगी और शुक्रवार को उधना होते हुए वलसाड में सुबह सवा सात बजे पहुंचेगी।

09403/09404 अहमदाबाद-दानापुर-अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष गाड़ी अहमदाबाद से रविवार व दानापुर से सोमवार को चलेगी। अहमदाबाद से यह सुबह 7.20 बजे चलेगी, सोमवार को दोपहर 12 बजे छिवकी व शाम साढ़े सात बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में दानापुर से रात साढ़े 10 बजे चलेगी, सुबह पौने छह बजे छिवकी व बुधवार को सुबह सवा 10 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

09053/09054 सूरत–बरौनी-सूरत सप्ताहिक विशेष गाड़ी सूरत से शनिवार को व बरौनी से सोमवार को चलेगी। सूरत से सुबह 8.05 बजे रवाना होगी, रविवार को सुबह 5.20 बजे छिवकी व शाम पांच बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में बरौनी से रात आठ बजे चलेगी, सोमवार को सुबह 8.25 बजे छिवकी व मंगलवार को भोर में 5.45 बजे सूरत पहुंच जाएगी।

09097/09098 उधना–बरौनी-उधना अनारक्षित विशेष गाड़ी उधना से 21 मार्च को चलेगी, जबकि बरौनी से शुक्रवार 22 मार्च को इसका संचालन होगा। उधना से सुबह 11 बजे चलेगी, शुक्रवार को सुबह नौ बजे छिवकी व रात नौ बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में बरौनी से रात 11 बजे चलेगी, शनिवार को सुबह 9.40 बजे छिवकी व रविवार को सुबह 10 बजे उधना पहुंचेगी।

09009/09010 उधना–समस्तीपुर-उधना अनारक्षित विशेष गाड़ी उधना से 22 मार्च व समस्तीपुर से 24 मार्च को चलेगी। उधना से रात 10.10 बजे चलेगी, शनिवार को शाम 7.25 बजे छिवकी व रविवार को भोर में 5.30 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में समस्तीपुर से सुबह साढ़े सात बजे चलेगी, शाम साढ़े छह बजे छिवकी व सोमवार को शाम पांच बजे उधना पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें-

Holi 2024 Special Train: होली पर चलेंगी 50 स्पेशल ट्रेन, वापसी की भी राह होगी आसान; यहां देखें पूरा शेड्यूल

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।