Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Food Plaza: प्रयागराज स्टेशन पर फूड प्लाजा खुलने का इंतजार खत्म, जल्द यात्री फिर से ले सकेंगे स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद

Food Plaza 20 साल से जंक्शन की पहचान रहा फूड प्लाजा फिर से खुलेगा। इससे यात्री स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। इसे कुछ वर्ष पहले बंद करा दिया गया था। इस बार भी नया टेंडर पूर्व कंपनी धारक हेमंत कुमार को ही मिला है लेकिन इस बार फूड प्लाजा का नाम नीलम से बदलकर कुछ और रखा जा सकता है।

By amarish kumarEdited By: riya.pandeyUpdated: Fri, 08 Dec 2023 02:20 PM (IST)
Hero Image
प्रयागराज संगम स्टेशन पर जल्द शुरू होगा फूड प्लाजा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Food Plaza: संगम तट के नजदीक वर्ष 2019 में कुंभ मेले के पूर्व टर्मिनल के रूप में विकसित हुए प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन पर आखिरकार फूड प्लाजा का इंतजार खत्म होने वाला है। माघ मेला के दौरान मुख्य बिल्डिंग में फूड प्लाजा के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। आइआरसीटीसी फूड प्लाजा का संचालन करेगा।

इस फूड प्लाजा (Food Plaza) पर प्रयागराज के देशी फूड के अलावा दक्षिण भारत, उत्तर भारत समेत विभिन्न व्यंजनों का स्वाद यात्री उठा सकेंगे।  प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन से गंगा गोमती, लखनऊ इंटरसिटी, नौंचदी, ऊंचाहार समेत 17 जोड़ी ट्रेनों का आवागमन होता है। वर्तमान में 12 जोड़ी ट्रेनों का संचालन हो रहा है। कोहरे की वजह से कुछ ट्रेनें निरस्त चल रही है।

रिटायरिंग रूम बनकर तैयार

एडीआरएम सुनील शुक्ला ने बताया कि यहां रिटायरिंग रूम बनकर तैयार हो गया है। इसके अलावा फूड प्लाजा भी तैयार है। इसका उद्घाटन इसी वित्तीय वर्ष में होने की उम्मीद है। माघ मेला के दौरान फूड प्लाजा शुरू हो जाएगा।

गौरतलब है कि प्रयागराज जंक्शन पर 2003 में नीलम फूड प्लाजा खोला गया था। पहली बार 12 बार साल का टेंडर हुआ था। इसके बाद लगातार नवीनीकरण हो रहा था। अब पहले निर्धारित टेंडर की रकम (लगभग 86 लाख रुपये) में फिर से टेंडर दिया गया है।

कोरोनाकाल में घाटे में चला गया था प्लाजा

कोरोना काल में स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन और यात्रियों का आवागमन बंद हुआ तो फूड प्लाजा घाटे में चला गया। इसी बीच जून 2022 में प्लाजा के नवीनीकरण के लिए आइआरसीटीसी ने रकम बढ़ाकर 1.12 करोड़ कर दी।

वहीं, कई प्रमुख ट्रेनें जंक्शन से छिवकी, सूबेदारगंज व प्रयागराज संगम स्टेशन पर स्थायी रूप से स्थानांतरित हो गई थी। कमाई घटने पर 26 जून 2022 को आधिकारिक तौर पर प्लाजा बंद हो गया। तबसे प्लेटफार्म नंबर एक पर यह जगह खाली रहा।

यह भी पढ़ें - Food Plaza: प्रयागराज जंक्शन पर दोबारा शुरू होगा फूड प्लाजा, घाटे में जाने से 26 जून 2022 को हुआ था बंद

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें