Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

संगम नगरी में खतरे के निशान के पास पहुंचीं गंगा-यमुना, सैकड़ों घरों में पानी घुसा, गलियों में चल रही नाव

प्रयागराज में गंगा-यमुना के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। 20 से अधिक मोहल्ले और 150 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए हैं। सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है और गलियों में नावें चल रही हैं। प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है और स्नान घाटों पर गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। राहत कार्य जारी है।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Mon, 16 Sep 2024 05:38 PM (IST)
Hero Image
जलस्तर बढ़ने से प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पहाड़ों पर हो रही वर्षा से मैदान में यह कहर दिखाई दे रहा है। इससे गंगा-यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। दोनों नदियों का जलस्तर सोमवार की सुबह 84.10 मीटर पहुंच गया है, जबकि खतरे का निशान 84.73 मीटर है। 

बाढ़ के चलते शहर के 20 से ज्यादा मोहल्ले तथा 150 से अधिक गांव प्रभावित हो गए हैं। सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है। गलियों में नावें चलने लगी हैं। नदी किनारे के गांवों में हजारों बीघा फसल जलमग्न हो चुकी हैं। 

ढाई हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। डेढ़ हजार लोग राहत शिविर में शरण लिये हैं। काफी लोग अब भी घरों में फंसे हैं। दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। 

स्नान घाटों पर स्नान, सेल्फी लेने व फोटोग्राफी तथा वीडियोग्राफी पर रोक लगा दी गई है। 60 से ज्यादा स्टीमर, मोटर बोट व 800 नावें लगाई गई हैं।

यह भी पढ़ें: UPPCL: बिजली चोरी के खिलाफ विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन जारी, 68 बकाएदारों के काटे कनेक्शन; दो को पकड़ा

यह भी पढ़ें: बारावफात पर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़; बालक की तबीयत बिगड़ी, प्रबंधन की अपील दरकिनार

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर