Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

देश के लिए हिन्दू समाज का… जनता सब जान चुकी है, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रयागराज में एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि हिन्दू समाज का एकजुट होना देश के लिए जरूरी है। उन्होंने हिमाचल में वक्फ बोर्ड के अवैध निर्माण को गिराने के मामले का उदाहरण दिया। सिंह ने विपक्ष पर देश की गरिमा को गिराने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस पार्टी तानाशाही सरकार चाहती है लेकिन जनता उन्हें सत्ता नहीं देगी।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Fri, 13 Sep 2024 07:57 PM (IST)
Hero Image
प्रयागराज में मूंज शिल्पग्राम के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री पहुंचे थे।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। देश के लिए हिन्दू समाज का एकजुट होना जरूरी है। हिमाचल में इसकी बानगी देखने को मिली, जिसका परिणाम हुआ कि वक्फ बोर्ड को झुकना पड़ा। मस्जिद का अवैध हिस्सा गिराने को राजी होना पड़ा। 

यह बात केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कही। वह शुक्रवार को प्रयागराज में मूंज शिल्पग्राम के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा देश विकाश की नई इबारत लिख रहा है। दुर्भाग्य है कि विपक्ष का नेता विदेश में जाकर झूठी आलोचना करता है। देश की गरिमा को गिराने का कार्य कर रहा है। 

कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, उनके अध्यक्ष खरगे ने बयान दिया कि अगर 20 सीट और होती तो भाजपा को जेल में डाल देते। इसमे साफ होता है कि वह इमरजेंसी की स्थिति पैदा करना चाहते हैं। देश की जनता सब जान चुकी है, तानाशाह सरकार को वह सत्ता नहीं सौंपेगी।

यह भी पढ़ें: UP Crime: हाईवे पर यात्रा के दौरान कोई नाम से बुलाए तो खबरदार! बदमाशों का गिरोह आपको बना सकता है शिकार

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर