Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Prayagraj News: प्रयागराज में पति-पत्‍नी ने फंदे से लटक कर दी जान, एक साल पहले किया था प्रेम विवाह

उत्‍तर-प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दंपती से फंदे से लटक कर जान दे दी। दोनों के शव अलग-अलग कमरे में मिले हैं। घटना की सूचना मिलने ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की जानकारी परिवार वालों को दी गई तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। दोनों ने एक साल पहले प्रेम विवाह किया था।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Sun, 14 Jul 2024 12:19 PM (IST)
Hero Image
पति-पत्‍नी की आत्‍महत्‍या से हड़कंप मच गया। जागरण

 जागरण संवाददाता, प्रयागराज। यमुनानगर में रविवार सुबह दुखद घटना हुई। मेजा के मनु का पुरा गांव के रहने वाले दंपती ने फंदे पर लटककर जान दे दी है। दोनों के शव अलग-अलग कमरे में पाए गए।

बताया गया है कि अरविंद शर्मा उर्फ राजन उम्र 26 वर्ष पिकअप चालक था। लगभग एक साल पहले ही उसने प्रेम विवाह उतराव की दीक्षा से किया था। पत्नी दीक्षा उम्र 25 वर्ष पांच दिन पहले अपने पिता के साथ मायके गई हुई थी। दीक्षा का मायका नई बाजार थाना उतरांव में है।

दीक्षा को लेने उसका पति अरविंद शर्मा उसके मायके गया हुआ था और वहां से पत्नी को लेकर लौटा तो घर न आकर उरुवा चौराहे पर किराए के कमरे में ही पत्नी को लेकर रुक गया। रविवार की सुबह दोनों का शव अलग-अलग कमरे में फंदे से लटकता मिला।

इसे भी पढ़ें-सावधान! हर घंटे साढ़े चार सेमी की गति से बढ़ रही गंगा-यमुना, इन इलाकों में जारी हुआ अलर्ट

घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और देखा तो कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर खोला तब जाकर लाश निकाली जा सकी।

स्पष्ट नहीं हो सका मौत का कारण

दंपती की मौत की सूचना पर एसीपी रवि कुमार गुप्ता और थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल की जा रही थी, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। वहीं परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो रहा था।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में दिनदहाड़े होटल संचालक के कर्मचारी की हत्या, वारदात के आरोपितों ने किया सरेंडर

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर