Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vande Bharat Express: आज से पांच साल पहले चली थी देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

Vande Bharat Express 15 फरवरी 2019 को पहली बार यह 100 किलोमीटर प्रति घंटा की औसत गति से चलाई गई थी। दिल्ली से वाराणसी के बीच मात्र आठ घंटे व दिल्ली से प्रयागराज के बीच मात्र 6.8 घंटे में यात्रा कराने वाली इस ट्रेन को तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। इसका नियमित संचालन 17 फरवरी 2019 से हुआ था।

By amarish kumar Edited By: Swati Singh Updated: Thu, 15 Feb 2024 03:30 PM (IST)
Hero Image
आज से पांच साल पहले चली थी देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। आज से ठीक पांच साल पहले देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी पहली यात्रा पर निकली थी। तब उसके साथ सेल्फी लेने के लिए स्टेशनों पर भीड़ जुट गई थी। वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चली यह वंदे भारत अपनी यात्रा के आज पांच साल पूरे कर रही है।

15 फरवरी 2019 को पहली बार यह 100 किलोमीटर प्रति घंटा की औसत गति से चलाई गई थी। दिल्ली से वाराणसी के बीच मात्र आठ घंटे व दिल्ली से प्रयागराज के बीच मात्र 6.8 घंटे में यात्रा कराने वाली इस ट्रेन को तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी। इसका नियमित संचालन 17 फरवरी 2019 से हुआ था।

देश की एकमात्र ट्रेन

यह देश की एकमात्र ट्रेन है जिसकी उत्तर मध्य रेलवे में औसत स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा से ऊपर है। देश में चल रही सभी 41 वंदे भारत से यह सर्वाधिक तेज है। वाराणसी-नई दिल्ली के बीच दूसरी वंदे भारत भी शुरू हो चुकी है। स्लीपर कोच वाली वंदे भारत भी आने वाली है, लेकिन अपनी औसत गति व सुविधाओं के चलते पहली वंदे भारत प्रयागराज मंडल में 130 किमी प्रतिघंटा की गति से चलती है। इसे यहां 180 की गति से चलाया जा सकता है।

रेलवे की नई पहचान बनी वंदे भारत

उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि अत्याधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस यह ट्रेन अब रेलवे की नई पहचान बनकर उभरी है। गुरुवार को प्रयागराज आगमन पर प्लेटफार्म नंबर छह पर इसका भव्य स्वागत होगा।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर