Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: आधी रात में नदी के पास जंगल पहुंचे लड़का-लड़की, उठाया ऐसा खौफनाक कदम

यूपी के प्रयागराज में जंगल में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों शुक्रवार से अपने-अपने घरों से गायब थे। युवक की पहचान नवाबगंज के घाटमपुर गांव निवासी 27 वर्षीय भागीरथी यादव के रूप में हुई है जबकि लड़की भी इसी गांव की थी। उसकी उम्र करीब 17 वर्ष थी। किशोरी सप्ताह भर पहले अपनी बुआ के घर धनबलपुर आई थी।

By Jagran News Edited By: Vinay Saxena Updated: Tue, 11 Jun 2024 11:19 AM (IST)
Hero Image
जंगल में प्रेमी युगल ने उठाया खौफनाक कदम।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज के बहरिया के तुलापुरवन स्थित मनसैता नदी के पास जंगल में प्रेमी युगल ने सोमवार देर रात फंदे से लटककर जान दे दी। दोनों शुक्रवार से अपने-अपने घरों से गायब थे। युवक की पहचान नवाबगंज के घाटमपुर गांव निवासी 27 वर्षीय भागीरथी यादव के रूप में हुई है, जबकि लड़की भी इसी गांव की थी। उसकी उम्र करीब 17 वर्ष थी। किशोरी सप्ताह भर पहले अपनी बुआ के घर धनबलपुर आई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घाटमपुर निवासी भागीरथी यादव का गांव की ही एक किशोरी से प्रेम संबंध था। पिछले वर्ष दोनों भाग निकले थे। किशोरी के घरवालों ने नवाबगंज थाने में भागीरथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

जमानत पर जेल से आया था बाहर 

इधर, कुछ समय पहले वह जमानत पर जेल से बाहर निकला। किशोरी के स्वजन लगातार उस पर नजर रख रहे थे। सप्ताह भर पहले किशोरी को उसके बुआ के घर धनबलपुर भेज दिया गया। शुक्रवार रात किशोरी शौच के बहाने घर से निकली और फिर नहीं लौटी। आसपास उसकी खोजबीन की गई और जब वह नहीं मिली तो उसके फूफा ने बहरिया थाने में तहरीर दी।

जंगल में दोनों की लाश पेड़ से रस्सी के सहारे लटकती मिली

पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी थी कि मंगलवार सुबह मनसैता नदी के पास जंगल में दोनों की लाश पेड़ से रस्सी के सहारे लटकती मिली।

यह भी पढ़ें: सिंगल के लिए भगवा… लेडीज के लिए पिंक कलर, यूपी के इस शहर में बनाए गए Sleeping Pod, सोने के साथ खाने का भी मजा!

यह भी पढ़ें: Prayagraj News: नहाने गए युवक की टोंस नदी में डूबने से मौत, डूब रहे दोस्‍त को बचाने के चक्‍कर में गई जान