Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता के साथ चलने वाला बमबाज गिरफ्तार, पुलिस को मिली अहम जानकारी

प्रयागराज पुलिस ने माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के साथ चलने वाले बमबाज मो. शमशाद को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चार बम बरामद किए गए हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। शमशाद पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधिकारी अभी कुछ नहीं बोल रहे हैं लेकिन शमशाद से उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Sat, 31 Aug 2024 08:04 AM (IST)
Hero Image
पूरामुफ्ती थाने में गिरफ्तार मो. शमशाद। सौजन्य : मीडिया सेल

 जागरण संवाददाता, प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद की पत्नी 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन के साथ चलने वाले बमबाज मो. शमशाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से चार बम बरामद किए गए हैं।

घंटों उससे पूछताछ कर फरार शाइस्ता के बारे में जानकारी ली गई। हालांकि, पुलिस अधिकारी अभी कुछ नहीं बोल रहे हैं, लेकिन शमशाद से उन्हें महत्वूपर्ण जानकारी मिली है।

पूरामुफ्ती थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि मो. शमशाद फरार शाइस्ता परवीन के साथ चलता था। वह कई फोटो में उसके साथ नजर आया है। कुछ वर्ष पहले 20 लाख रुपये की डकैती के मामले में भी उसका नाम आया था।

इसे भी पढ़ें-आगरा, बस्‍ती सहित कई जिलों में हो सकती है छिटपुट बारिश, उमस से लोग परेशान

उसके खिलाफ कई और मुकदमे दर्ज हैं। मनोज सिंह को गुरुवार देर रात जानकारी मिली कि एक बदमाश पोंगहट मार्ग से गुजरने वाला है। वह मूल रूप से प्रतापगढ़ का रहने वाला है।

एक माह पहले मिला था शाइस्ता से

पुलिस ने मो. शमशाद से शाइस्ता परवीन के बारे में पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक उसने पुलिस को बताया कि वह करीब एक माह पहले शाइस्ता से मिला था। शाइस्ता से उसकी मुलाकात दूसरे राज्य में हुई है। उसने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

इसे भी पढ़ें-दो माह में 27,713 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करे सरकार

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर