Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Prayagraj News: नहाने गए युवक की टोंस नदी में डूबने से मौत, डूब रहे दोस्‍त को बचाने के चक्‍कर में गई जान

प्रयागराज के कौंधियारा में रव‍िवार को हादसा हो गया। अपने दो दोस्तों के साथ देवरा गांव स्थित टोंस नदी के पाटलेश्वर महादेव घाट पर पिकनिक मनाने गए युवक की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। डूब रहे दोस्त को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ। उसका साथी सकुशल है। बेटे की मौत की खबर के बाद मां-पिता का बुरा हाल है।

By Naim Ahmed Edited By: Vinay Saxena Updated: Mon, 10 Jun 2024 09:41 AM (IST)
Hero Image
नहाने गए युवक की टोंस नदी में डूबने से मौत।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

संवाद सूत्र, कौंधियारा। अपने दो दोस्तों के साथ रविवार सुबह देवरा गांव स्थित टोंस नदी के पाटलेश्वर महादेव घाट पर पिकनिक मनाने गए युवक की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। डूब रहे दोस्त को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ। उसका साथी सकुशल है।

रौहा गांव निवासी 20 वर्षीय करन भारतीया पुत्र हरिमोहन भारतीया अपने दोस्तों दीपक विश्वकर्मा और आर्यन शुक्ला के साथ सुबह टोंस नदी के पाटलेश्वर महादेव घाट गया था। बताया जाता है कि नहाते समय दीपक का पैर फिसल गया और वह पानी में डूबने लगा। साथी को डूबता देख करन उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा लेकिन तेज धारा में वह नदी में समा गया।

गोताखोरों ने बरामद क‍िया शव 

दीपक किसी प्रकार तैरकर बाहर निकल आया। साथी युवकों ने हादसा की जानकारी करन के परिवार के सदस्यों को दी। तत्काल गांव के गोताखोर मौके पर पहुंचे और नदी में करीब 500 मीटर दूर तक खोजा लेकिन सफलता नहीं मिली। लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद शहर बुलाए गए छह गोताखोरों ने करन के शव को ढूंढ निकाला। बेटे की मौत की खबर के बाद मां-पिता का बुरा हाल है।

दो भाइयों में बड़ा था करन 

करन दो भाइयों में बड़ा था। भारवाहन गाड़ी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। पिता हरि मोहन भारतीय की शिकायत पर पुलिस इत्तेफाकिया मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर साल यहां यहां एक-दो दुर्घटनाएं होती हैं।