Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: प्रयागराज में दुष्कर्म के बाद आठ साल की बच्‍ची की नृशंस हत्या, हैवान ने दोनों हाथ तोड़कर कूंच दिया सिर

उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या कर दी गई। बच्ची के दोनों हाथ तोड़ दिए गए और उसके सिर को कूंच दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

By Vivek Shukla Edited By: Vivek Shukla Updated: Sat, 05 Oct 2024 02:57 PM (IST)
Hero Image
घटना सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जागरण

 संवाद सूत्र, जागरण, हाजीगंज। सोरांव क्षेत्र में दिलदहला देने वाली घटना हुई। आठ वर्ष की एक बालिका से दुष्कर्म कर उसकी नृशंस हत्या कर दी गई। उसके दोनों हाथ तोड़ने के साथ ही सिर को कूंच दिया गया। शुक्रवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर धान की खेत में उसका शव मिला। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत समेत कई अधिकारी पहुंचे। फोरेंसिक व डाग स्क्वायड टीम ने भी जांच पड़ताल की।

मृतका के स्वजन ने किसी पर संदेह नहीं जताया है। उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमें हत्यारे की गिरफ्तारी में लगी हैं। कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। सोरांव क्षेत्र की रहने वाली एक आठ वर्षीय बालिका गांव के पास स्थित विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा थी।

पांच भाई-बहनों में चौथी नंबर पर थी। गुरुवार शाम करीब सात बजे वह गांव में दुर्गा पूजा देखने के लिए घर से गई थी। डेढ़ घंटे तक वह घर नहीं लौटी तो बड़ा भाई उसे खोजते हुए दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचा, लेकिन वह नजर नहीं आई। गांव में भी उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

इसे भी पढ़ें-अमेठी हत्‍याकांड में दारोगा से पिस्टल छीन चंदन ने किया हमला, पुलिस ने मारी गोली

शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने बालिका का शव धान के खेत में पड़ा देखा तो स्वजन को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। बालिका के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। उसके कपड़े थोड़ी दूर पर पड़े थे। सिर से खून निकल रहा था।

सोरांव पुलिस पहुंची, कुछ ही देर में डीसीपी गंगानगर के साथ ही फोरेंसिक व डाग स्क्वायड की टीम पहुंची। खोजी कुत्ता भी बुलाया गया, जांच पड़ताल की गई। मृतका के स्वजन ने किसी पर संदेह भी नहीं जताया। ग्रामीणों से भी बातचीत की गई, लेकिन कोई कुछ नहीं बता सका। शाम को दो डाक्टरों के पैनल के साथ ही फोरेंसिक विशेषज्ञ ने वीडियोग्राफी के बीच बालिका के शव का पोस्टमार्टम किया।

इसे भी पढ़ें- पूर्वांचल में बिजली चोरी करने में प्रयागराज सबसे आगे, विजलेंस टीम ने मारा छापा

बालिका के दोनों हाथ टूटे मिले। उसके सिर को वजनदार वस्तु से कूंचा गया था। पेट में भी चोट थी। दुष्कर्म की आशंका पर वेजाइनल स्लाइड का स्वाब सुरक्षित किया गया है। जिसे प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। विशेषज्ञ के अनुसार, इसे तभी सुरक्षित रखा जाता है, जब दुष्कर्म की पूरी आशंका होती है।

गंगानगर डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने कहा कि बालिका की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया था। मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं। मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन टीमों के साथ ही एसओजी को लगाया गया है। सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें