Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

प्रयागराज में कपड़ा फाड़ होली खेलने जुटा जनसैलाब, कभी जवाहर लाल नेहरू, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, हरिवंश राय बच्चन भी आते थे

Prayagraj Loknath Chauraha ऐतिहासिक लोकनाथ चौराहा पर युवाओं की भारी भीड़ जुटी है। कपड़ा फाड़ होली खेलने के लिए दूर- दूर से लोग आए हैं। यहां आने लोगों के अपना कपड़ा फाड़कर घर जाने की परंपरा है। इस चौराहा पर जवाहर लाल नेहरू सूर्यकांत त्रिपाठी निराला हरिवंश राय बच्चन सुमित्रानंदन पंत छुनन्न गुरु जनेश्वर मिश्र जैसे लोग होली खेलने आते थे।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Mon, 25 Mar 2024 02:43 PM (IST)
Hero Image
प्रयागराज में कपड़ा फाड़ होली खेलने जुटा जनसैलाब, जवाहर लाल नेहरू, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, हरिवंश राय बच्चन भी आते थे

जागरण संवाददाता, प्रयागराज : होली का पर्व शांति से मनाया जा रहा है। सनातन धर्म के लोगों ने सुबह होलिका की पूजा और परिक्रमा की। इसके बाद होली खेलने का क्रम आरंभ हुआ। ऐतिहासिक लोकनाथ चौराहा पर युवाओं की भारी भीड़ जुटी है। कपड़ा फाड़ होली खेलने के लिए दूर- दूर से लोग आए हैं। यहां आने लोगों के अपना कपड़ा फाड़कर घर जाने की परंपरा है। इस चौराहा पर जवाहर लाल नेहरू, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, हरिवंश राय बच्चन, सुमित्रानंदन पंत, छुनन्न गुरु, जनेश्वर मिश्र जैसे लोग होली खेलने आते थे।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर