Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Prayagraj News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, पुलिस ने मारा छापा तो मचा हड़कंप

प्रयागराज में हुक्का बार पर पुलिस की कार्रवाई तेज हुई है। सिविल लाइंस के महफिल रेस्टोरेंट में पुलिस छापेमारी की। इस दौरान रेस्टोरेंट के संचालक समेत सात को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी के दौरान चिलम हुक्का प्लेट पाइप चारकोल फिल्टर और तंबाकू के पैकेट बरामद हुए हैं। बता दें कि इससे पहले भी कई हुक्‍का बारों में छापा पड़ चुका है।

By Tara Gupta Edited By: Vivek Shukla Updated: Wed, 11 Sep 2024 02:01 PM (IST)
Hero Image
छापेमारी में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जागरण (सांकेतिक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई तेज कर दी है। सिविल लाइंस पुलिस ने ऑटो सेल्स के पास चल रहे महफिल रेस्टोरेंट में छापेमारी की।

इसके बाद वहां से रेस्टोरेंट के संचालक माणिंद कुमार श्रीवास्तव उर्फ आकाश समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। रेस्टोरेंट से चिलम, हुक्का प्लेट, पाइप, चारकोल, फिल्टर व नाजुल, तंबाकू फ्लेवर के पैकेट भी बरामद किए गए हैं।

बताया गया है कि आकाश श्रीवास्तव लीडर रोड शाहगंज का रहने वाला है। वह सिविल लाइंस में आटो सेल्स के पास त्रिवेणी टावर के दूसरे तल पर महफिल रेस्टोरेंट चला रहा था। रेस्टोरेंट की आड़ में वह हुक्का बार भी संचालित कर रहा था।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में खुल रहे मदरसे, विभाग को पता नहीं; खुला मामला तो मचा हड़कंप

सोमवार रात हुक्का बार के बारे में पता चला तो इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रामाश्रय यादव ने चौकी प्रभारी दीपक कुमार व अन्य के साथ एकाएक छापेमारी कर दी। इससे रेस्टोरेंट में अफरातफरी मच गई। कुछ लोग इधर-उधर भागने का प्रयास किया, लेकिन सभी को घेरकर पकड़ लिया गया।

इसके बाद मौके से हुक्का और उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया गया। मुकदमा लिखने के बाद आकाश के अलावा कैंट निवासी धीरज शर्मा, प्रीतम नगर के अर्पित कुमार, कालिंदीपुरम का आकाश, जानसेनगंज का सोमेश, कर्नलगंज के नासिर अहमद और राजापुर के शुभम यादव की गिरफ्तारी की गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि दूसरे रेस्टोरेंट की भी जांच चल रही है।

इसे भी पढ़ें-घर से 250 KM दूर चोरी करने गए चोर, करंट की चपेट में आने से हुई मौत; साथी गिरफ्तार