Move to Jagran APP

यूपी का यह शहर लगातार दूसरे दिन देश में रहा सबसे गर्म, रात भी धधकी; दो दिन बाद पड़ेगी प्रचंड गर्मी

Prayagraj Weather Update कई वर्षों के बाद गर्मी का यह प्रचंड रुप देखने को मिल रहा है। प्रयागराज लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर बना रहा। एक तरफ आसमान से आग बरसी तो दूसरी तरफ सतह पर चली प्रचंड गर्म हवाओं से प्रयागराज भट्टी बन गया और रविवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया।

By mritunjay mishra Edited By: Aysha Sheikh Updated: Mon, 10 Jun 2024 03:48 PM (IST)
Hero Image
यूपी का यह शहर लगातार दूसरे दिन देश में रहा सबसे गर्म, रात भी धधकी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। कई वर्षों के बाद गर्मी का यह प्रचंड रुप देखने को मिल रहा है। प्रयागराज लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर बना रहा। एक तरफ आसमान से आग बरसी तो दूसरी तरफ सतह पर चली प्रचंड गर्म हवाओं से प्रयागराज भट्टी बन गया और रविवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। एक तरफ दिन धधक रहा है तो दूसरी तरफ रात भी उबल रही है। मौसम विभाग की मानें तो 12 जून से पहले गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।

45.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

शनिवार को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को पारे में 0.7 डिग्री की बढ़ोत्तरी के बाद रविवार को अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

सुबह 10 बजे ही अधिकतम तापमा 42 डिग्री पहुंच गया था। दोपहर आते-आते यह 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया और दोपहर साढ़े तीन बजे प्रयागराज 45.9 डिग्री के साथ देश में सबसे गर्म शहर बन गया। वाराणसी और कानपुर 44.6 डिग्री सेल्सियस के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय भूगोल विभाग के प्रो. एआर सिद्दीकी ने बताया कि सोमवार से बुधवार तक गर्मी अपने प्रचंड रूप में रहेगी और इस दौरान अधिकतम तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।13 जून से गर्मी से मामूली राहत मिलनी शुरू होगी पर फिर भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।