Move to Jagran APP

Prayagraj Magh Mela: प्रयागराज में इस बार 52 दिन का होगा माघ मेला, मौनी अमावस्या पर बन रहा दुर्लभ संयोग

Prayagraj Magh Mela वर्ष 2024 में माघ मेला पुरुषोत्तम माह के कारण 52 तक दिनों चलेगा। पौष पूर्णिमा 25 जनवरी से माघ मास प्रारंभ होगा तो 25 फरवरी को माघी पूर्णिमा होगी। नौ फरवरी को मौनी अमावस्या 14 फरवरी को वसंत पंचमी और आठ मार्च को महाशिवरात्रि होगी। वैसे कल्पवासी तो एक माह तक ही रहेंगे मगर माघ मेला 15 जनवरी से प्रारंभ होकर आठ मार्च तक चलेगा।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek PandeyUpdated: Thu, 21 Sep 2023 07:54 AM (IST)
Hero Image
प्रयागराज में इस बार 52 दिन का होगा माघ मेला, मौनी अमावस्या पर बन रहा दुर्लभ संयोग
ज्ञानेंद्र सिंह, प्रयागराज : वर्ष 2024 में माघ मेला पुरुषोत्तम माह के कारण 52 तक दिनों चलेगा। पौष पूर्णिमा 25 जनवरी से माघ मास प्रारंभ होगा तो 25 फरवरी को माघी पूर्णिमा होगी। नौ फरवरी को मौनी अमावस्या, 14 फरवरी को वसंत पंचमी और आठ मार्च को महाशिवरात्रि होगी।

मकर संक्रांति का स्नान 15 जनवरी को होगा। वैसे कल्पवासी तो एक माह तक ही रहेंगे मगर माघ मेला 15 जनवरी से प्रारंभ होकर आठ मार्च तक चलेगा। महाकुंभ के ट्रायल के रूप में देखे जा रहे इस माघ मेला में कई सुविधाएं बढ़ाई भी जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: सपा सांसद डिंपल यादव ने खेला अल्पसंख्यक दांव, मोदी सरकार से पूछे 5 सवाल

मेला प्राधिकरण ने संत-महात्माओं से चर्चा कर माघ मेला के स्नान तिथियों की घोषणा कर दी है। इन्हीं तिथियों के हिसाब से माघ मेला की तैयारी हो रही है। इस बार मेला 800 हेक्टेयर में बसाया जाएगा। पिछली बार 700 हेक्टेयर में बसा था। आठ पांटून पुल बनाए जाएंगे। चकर्ड प्लेटों की सड़कें भी बढ़ाई जाएंगी। स्नान घाटों की तादाद तथा क्षेत्रफल भी बढ़ाया जाएगा।

मौनी अमावस्या पर दुर्लभ संयोग

आचार्य देवेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि इस बार मौनी अमावस्या पर दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस तिथि पर त्रिवेणी में स्नान करने से धन व वैभव का लाभ होने की उम्मीद रहती है। मौनी अमावस्या पर चार ग्रहों सूर्य, चंद्र, मंगल व बुध एक साथ मकर राशि में होंगे।

इसे भी पढ़ें: पूर्वांचल की महिलाओं को विधानसभा में मिलेंगी 20 सीटें, वर्तमान में हैं 4 महिला विधायक

तैयारियां जल्द ही रफ्तार पकड़ेंगी

मंडलायुक्त प्रयागराज, विजय विश्वास पंत ने बताया कि माघ मेला की तैयारियां जल्द ही रफ्तार पकड़ेंगी। विभिन्न विभागों के अधिकारियों के निर्देश जारी किए जाएंगे। गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा हो, इसके लिए मानीटरिंग भी कराई जाएगी।

माघ मेला के स्नान पर्व

15 जनवरी- मकर संक्रांति

25 जनवरी - पौष पूर्णिमा

नौ फरवरी - मौनी अमावस्या

14 फरवरी - वसंत पंचमी

24 फरवरी - माघी पूर्णिमा

आठ मार्च - महाशिवरात्रि।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।