Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj News: घर से निकले मजदूर का दूसरे दिन नहर में मिला शव, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

    प्रयागराज के करछना में एक नहर में मजदूर का शव मिला जिसकी पहचान राहुल भारतीया के रूप में हुई। वह शुक्रवार रात ससुराल जाने के लिए निकला था और लापता हो गया था। कौंधियारा थाना क्षेत्र के माही गांव में उसकी बाइक लावारिस हालत में मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के दो बच्चे हैं।

    By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Sun, 24 Aug 2025 08:24 AM (IST)
    Hero Image
    मृतक राहुल भारतीया का शव व बाइक बरामद । जागरण

    संवाद सूत्र जागरण,करछना (प्रयागराज)। शुक्रवार रात घर से ससुराल के लिए निकले मजदूर का शव शनिवार को नहर में बहते हुए मिला। ग्रामीणों ने शव बहते देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महोरी रीवा गांव के देवरी खुर्द निवासी 25 वर्षीय राहुल भारतीया पुत्र छठ्ठुल भारतीया शुक्रवार को काम पर गया था। रात में वह नहीं लौटा तो सुबह उसकी पत्नी ने हर जगह उसकी तलाश की। शनिवार की सुबह कौंधियारा थाना के माही गांव में लावारिस बाइक और चप्पल देख कर ग्रामीणों ने कौंधियारा पुलिस को सूचना दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर पता लगाने की कोशिश नहीं की और बाइक वही गांव के एक व्यक्ति के यहां रखवा कर चली गई। शनिवार रात मछहर उर्फ पुरवा गांव में ग्रामीणों ने अज्ञात शव को नहर में बहते हुए देखा तो हड़कंप मच गया।

    मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस देर रात एक बजे पहुंची और शव को पानी से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो पता चला की बाइक राहुल भारतीया की है।

    उसी आधार पर नहर में मिले शव की पहचान हो सकी। मृतक छह भाइयों में सबसे छोटा था।वह मजदूरी का काम करता था। उसके दो बेटे कार्तिक तीन वर्ष व अमन दो वर्ष है। पत्नी कल्पना अपने मायके मछहर उर्फ पुरवा गांव में ही रहती है।