Move to Jagran APP

Magh Mela: माघ मेले में प्रमुख स्नान पर्व पर बंद हो सकता है प्रयागराज संगम स्टेशन, इस स्टेशन से होगा ट्रेनों का संचालन

Magh Mela 2024 रेलवे अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन ने शनिवार को रामबाग प्रयाग प्रयागराज संगम प्रयागराज जंक्शन के निरीक्षण के दौरान यात्री मूवमेंट को लेकर विशेष रणनीति पर चर्चा की। यह तय हुआ कि किसी भी स्टेशन पर अधिक भीड़ न जमा हो इसके लिए यात्री मूवमेंट का रोडमैप कुंभ के जैसा होगा। यात्रियों की भीड़ स्टेशन पर ट्रेन की मौजूदगी में सामंजस्य होगा।

By amarish kumar Edited By: riya.pandey Updated: Sun, 07 Jan 2024 03:04 PM (IST)
Hero Image
Magh Mela 2024: प्रमुख स्नान पर्व पर बंद हो सकता है प्रयागराज संगम स्टेशन
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Magh Mela 2024: माघ मेले में प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान उत्तर रेलवे के प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को यात्रियों के लिए बंद रखा जा सकता है। ट्रेनों का संचालन प्रयागराज संगम की जगह प्रयाग स्टेशन से होगा। संगम तट से नजदीकी होने के कारण भीड़ के अचानक बढ़ जाने और दुर्घटनाओं की संभावनाओं को देखते हुए इसके लिए प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है।

शनिवार को माघ मेला के नोडल अधिकारी रेलवे संजय सिंह ने प्रयागराज संगम स्टेशन का निरीक्षण किया। पूर्व में इस स्टेशन को स्नान पर्व के दिन बंद रखा जाता था, इसे देखते हुए इस बार भी इसे बंद रखा जा सकता है। एडीआरएम संजय सिंह ने प्रयागराज जंक्शन, यात्री आश्रय, कंट्रोल टावर व सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशासन के साथ रेलवे की तैयारियां साझा की।

यात्रियों के आवागमन, भीड़ नियंत्रण, रूट वाइज ट्रेनें, यात्री बाड़े में यात्रियों का ठहराव, उनके आने के लिए अलग रास्ता व निकासी की व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को माघ मेले के दौरान पूर्ण समर्पण के दौरान कार्य करने की सलाह दी।

स्टेशनों पर यात्री मूवमेंट को लेकर बनी रणनीति

रेलवे अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन ने शनिवार को रामबाग, प्रयाग, प्रयागराज संगम, प्रयागराज जंक्शन के निरीक्षण के दौरान यात्री मूवमेंट को लेकर विशेष रणनीति पर चर्चा की। यह तय हुआ कि किसी भी स्टेशन पर अधिक भीड़ न जमा हो इसके लिए यात्री मूवमेंट का रोडमैप कुंभ के जैसा होगा।

यात्रियों की भीड़, स्टेशन पर ट्रेन की मौजूदगी में सामंजस्य होगा। भीड़ अधिक होने पर तत्काल विशेष ट्रेनें बनाकर चलेंगी। रूट वाइज ट्रेनें होगी तो यात्रियों को उसी अनुक्रम में स्टेशन पर भेजा जाए।

WhatsApp पर हमसे जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें:

Prayagraj News: लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज, मजिस्ट्रेटों कार्मिकों की नियुक्ति जल्द; ये दिए गए निर्देश

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।