Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ramdan 2024: रमजान-उल-मुबारक की तैयारियां मुकम्मल, कल नजर आ सकता है चांद; बाजार में जमकर हो रही खरीदारी

पूरे एक महीने तक चलने वाले रमजान को 10-10 दिन के तीन अशरा में विभाजित किया गया है। पहला 10 दिन रहमत का और दूसरा 10 दिन मगफिरत (माफी) का जबकि तीसरा एवं अंतिम अशरा जहन्नम से निजात का है। इस संपूर्णमास हकीकत मां इबादत एवं तिलावत कर रब को राजी करते हैं। रमजान महीने की तैयारी को लेकर बाजार में खरीद फरोख्त का बाजार गर्म है।

By Sunil Mishra Edited By: Riya Pandey Updated: Sun, 10 Mar 2024 06:56 PM (IST)
Hero Image
रमजान को लेकर बाजार में जमकर हो रही खरीदारी

संवाद सूत्र, लालगोपालगंज। रमजान-उल-मुबारक के मुकद्दस महीने का चांद कल नजर आ सकता है। माहे मुबारक में इबादत और रोजा रखने को लेकर अकीदतमंदों ने लगभग तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। मस्जिदों में रंगरोगन कराने के साथ तरावीह की भी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

इस्लामी कैलेंडर के अनुसार आज 29 वीं का चांद नजर आ सकता है। अगर कल (11 मार्च) चांद नजर आ गया तो आज ही रात लगभग 8 बजे के बाद से मस्जिदों में तरावीह प्रारंभ हो जाएगी। कल मंगलवार से रमजान का पहला रोजा शुरू हो जाएगा। अगर आज चंद्र दर्शन नहीं हुआ तो कल मंगलवार से तरावीह और बुधवार से रमजान-उल-मुबारक का पहला रोजा शुरू होगा।

पूरे एक महीने तक चलने वाले रमजान को 10-10 दिन के तीन अशरा में विभाजित किया गया है। पहला 10 दिन रहमत का और दूसरा 10 दिन मगफिरत (माफी) का जबकि तीसरा एवं अंतिम अशरा जहन्नम से निजात का है। इस संपूर्णमास हकीकत मां इबादत एवं तिलावत कर रब को राजी करते हैं। रमजान महीने की तैयारी को लेकर बाजार में खरीद फरोख्त का बाजार गर्म है।

यह भी पढ़ें- 

Ramadan 2024: कब रखा जाएगा रमजान का पहला रोजा, सच्चे मन से की गई दुआएं होंगी कुबूल