Move to Jagran APP

Special Trains: बसंत पंचमी पर रोडवेज चलाएगा 1500 बसें, रेलवे ने की 10 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था; जानें रूट

Basant Panchami 2024 बसंत पंचमी की तैयारियां पूरी हो गई हैं। रेलवे व रोडवेज ने श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए विशेष इंतजाम की घोषणा की है। इसमें रोडवेज 1500 बसों का संचालन करेगा जबकि रेलवे 10 विशेष ट्रेनों से श्रद्धालुओं की राह आसान करेगा। रामबाग से दो विशेष ट्रेनों के संचालन की समय सारिणी जारी कर दी गई है।

By amarish kumar Edited By: riya.pandey Updated: Mon, 12 Feb 2024 10:35 AM (IST)
Hero Image
बसंत पंचमी पर रेलवे और रोडवेज ने किए विशेष इंतजाम
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी की तैयारियां पूरी हो गई हैं। रेलवे व रोडवेज ने श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए विशेष इंतजाम की घोषणा की है। इसमें रोडवेज 1500 बसों का संचालन करेगा, जबकि रेलवे 10 विशेष ट्रेनों से श्रद्धालुओं की राह आसान करेगा।

रामबाग से दो विशेष ट्रेनों के संचालन की समय सारिणी जारी कर दी गई है। प्रयाग जंक्शन से अयोध्या के लिए तीन विशेष ट्रेन शेड्यूल हैं। वहीं प्रयागराज जंक्शन से मानिकपुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और कानपुर की ओर पांच ट्रेन चलाने की तैयार की गई है।

रोडवेज की विशेष बसें सिविल लाइंस, जीरो रोड से चलेंगी। भीड़ बढ़ने पर झूंसी, नैनी व लीडर रोड से भी विशेष बसों का संचालन होगा। सर्वाधिक बसें अयोध्या रूट पर चलाई जाएंगी। 200 बसों को रिजर्व भी रखा जाएगा। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि हमने तैयारी पूरी कर ली है।

रामबाग से चलेंगी ये ट्रेन

13 फरवरी को स्पेशल ट्रेन बनारस से रात 10.30 बजे चलेगी, रात दो बजे रामबाग आएगी। वापसी में यह 14 फरवरी की सुबह 09.25 बजे रामबाग से चलेगी। 14 फरवरी की सुबह आठ बजे बनारस से विशेष ट्रेन चलेगी और सुबह 11.30 बजे रामबाग पहुंचेगी। वापसी में यह शाम 5.10 बजे चलेगी और रात 8.45 बजे बनारस पहुंचेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि बसंत पंचमी पर वंदे भारत के अलावा रूट की सभी ट्रेनों का ठहराव रामबाग व झूंसी स्टेशन पर होगा।

यह भी पढ़ें: 

Basant Panchami 2024 Daan: बसंत पंचमी के दिन इन चीजों का करें दान, बदल जाएगी आपकी किस्मत

Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी के दिन क्या करें और क्या न करें? यहां जानें

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।