Move to Jagran APP

सिंगल के लिए भगवा… लेडीज के लिए पिंक कलर, यूपी के इस शहर में बनाए गए Sleeping Pod, सोने के साथ खाने का भी मजा!

जंक्शन पर बनकर तैयार हुए स्लीपिंग पॉड अलग-अलग रंगों से पहचाने जाएंगे। महिलाओं के लिए स्लीपिंग पॉड पिंक कलर में होंगे। यह सभी सिंगल हैं। इन्हें दक्षिणी छोर पर डिजाइन किया गया है। वहीं रिसेप्शन से सटे और सबसे आगे बने हुए स्लीपिंग पॉड भगवा कलर के हैं। इसके अलावा रिसेप्शन के सामने पश्चिमी हिस्से में दो फैमिली स्लीपिंग पॉड बनाए गए हैं इन्हें पीले रंग में रंगा गया है।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Published: Mon, 10 Jun 2024 04:18 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jun 2024 04:18 PM (IST)
सिंगल के लिए भगवा… लेडीज के लिए पिंक कलर, यूपी के इस शहर में बनाए गए Sleeping Pod

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन पर बनकर तैयार हुए स्लीपिंग पॉड अलग-अलग रंगों से पहचाने जाएंगे। महिला सशक्तीकरण को समर्पित 10 स्लीपिंग पॉड पिंक कलर में होंगे। यह सभी सिंगल पॉड हैं। इन्हें दक्षिणी छोर पर डिजाइन किया गया है।

वहीं, रिसेप्शन से सटे और सबसे आगे बने हुए स्लीपिंग पॉड भगवा कलर के हैं। इनकी संख्या 48 है। इसके अलावा रिसेप्शन के सामने पश्चिमी हिस्से में दो फैमिली स्लीपिंग पॉड बनाए गए हैं, इन्हें पीले रंग में रंगा गया है। जबकि 10 डबल स्लीपिंग पॉड हैं, इन्हें हरा रंग दिया गया है। यह भगवा व पिंक पॉड के बीच में रहेंगे। 

फैमिली पॉड में शौचालय-स्नानगृह अटैच रहेगा। इसके अलावा महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग अलग शौचालय-स्नानगृह भी भूतल पर मौजूद रहेगा। प्रथम चरण में केवल भूतल पर ही पॉड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। द्वितीय चरण में प्रथम तल पर भी स्लीपिंग पॉड का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यहां पर भी भूतल की तरह ही उतनी ही संख्या में पॉड उपलब्ध होंगे। 

स्लीपिंग पॉड से जुड़ी खास बातें

  • यात्रियों को स्लीपिंग पॉड में जाने से पहले जूता-चप्पल रैक में रखना होगा।
  • यात्रियों के लिए पॉड प्रबंधन स्वयं अपना स्लीपर उपलब्ध कराएगा।
  • यात्री पॉड के अंदर सिर्फ हैंडबैग रख सकेंगे अन्य सामान लाकर में रखना होगा।
  • पॉड के अंदर भोजन करना मना होगा, भोजन के लिए प्रथम तल पर टेबल मिलेगी।
  • पॉड बुक करने के लिए यात्री के पास आरक्षित या अनारक्षित टिकट होना अनिवार्य होगा।
  • 600-800 तक होगा सिंगल पॉड के 24 घंटे का किराया।
  • 15 जून तक शुभारंभ की तैयारी।

स्लीपिंग पॉड के संचालक अमृतेश्वर सिंह ने बताया कि जंक्शन पर कुल 154 स्लीपिंग पॉड बनने हैं। इसमें 134 सिंगल, 16 कपल पॉड व चार फैमिली स्लीपिंग पॉड बनेंगे। हम यहां सर्वोत्तम सुविधा उपलब्ध कराएंगे। 

स्लीपिंग पॉड के साथ मिलेगा स्वादिष्ट व्यंजन

स्लीपिंग पॉड में आराम करने के साथ यात्रियों के लिए जलपान व खानपान की भी व्यवस्था होगी। प्रथम तल पर रसोई होगी। जहां यात्रियों की उनकी मांग के अनुरूप भोजन व नाश्ता परोसा जाएगा। यानी यात्रियों को भूख लगने पर कहीं और जाने या कहीं और से कुछ मंगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 

यह भी पढ़ें: Modi Cabinet 2024: मोदी सरकार 3.0 में यूपी के इन चेहरों को मिली मंत्रिमंडल में जगह; देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें: यूपी के इस ज‍िले में 20 हजार लोगों को म‍िलेगा मुफ्त ब‍िजली योजना का लाभ, इस तरह ऑनलाइन करें अप्‍लाई


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.