Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

फूलपुर विधानसभा सीट से सपा या कांग्रेस कौन लड़ेगा चुनाव? समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कर दिया क्लियर

उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासत तेज है। भले ही चुनाव की तारीखों को लेकर चुनाव आयोग ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन सभी पार्टियां जोरो-शोरों से तैयारियों में जुटे हुई हैं। वहीं फूलपुर विधानसभा सीट पर सपा या कांग्रेस में किस पार्टी का प्रत्याशी इंडिया गठबंधन की ओर से लड़ेगा। इस बात की जानकारी सपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी।

By rajendra yadav Edited By: Abhishek Pandey Updated: Mon, 12 Aug 2024 10:41 AM (IST)
Hero Image
सपा प्रमुख अखिलेश यादव व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। फूलपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तिथि की भले ही घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इस पर कांग्रेस के नेताओं द्वारा दावेदारी जताने पर सियासत गरमा गई। हालांकि, 24 घंटे के भीतर ही सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने यह साफ कर दिया कि इंडी गठबंधन में कांग्रेस शामिल है, लेकिन फूलपुर उपचुनाव में सपा का ही उम्मीदवार मैदान में उतरेगा।

फूलपुर विधानसीट सीट के लिए 2022 में हुए चुनाव में भाजपा के प्रवीण पटेल ने सपा के मुज्तबा सिद्दीकी को कांटे की टक्कर में 2732 मतों से पराजित किया था। लेकिन वर्ष 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में फूलपुर संसदीय सीट से भाजपा ने प्रवीण पटेल को उम्मीदवार घोषित कर दिया। प्रवीण पटेल चुनाव जीत गए। ऐसे में फूलपुर विधानसभा सीट खाली हो गई। अब यहां उपचुनाव होना है। इंडी गठबंधन से सपा का उम्मीदवार मैदान में उतरेगा या कांग्रेस का, अभी इसकी घोषणा नहीं हुई है।

कांग्रेस ने किया था अपना दावा

सपा नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस बात को लेकर आश्वस्त थे कि इस सीट पर पार्टी उम्मीदवार ही मैदान में उतरेगा, लेकिन शनिवार को यहां आए कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री अनिल यादव ने यह कहकर खलबली मचा दी कि गठबंधन की तरफ से कांग्रेस इस सीट पर दावा करेगी।

वजह भी बताई कि यह कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है। ऐसे में शीर्ष नेतृत्व के सामने मजबूती से पक्ष रखा जाएगा। हालांकि, रविवार को यहां आए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने यह साफ कर दिया कि फूलपुर उपचुनाव में सपा का ही उम्मीदवार ही चुनाव लड़ेगा। इसमें कोई संशय वाली बात नहीं है।

बीते लोकसभा चुनाव में इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा से अधिक वोट सपा को मिले थे। वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार मुज्तबा सिद्दीकी कुछ मतों से पराजित हुए थे। ऐसे में इंडी गठबंधन के तहत यह सीट सपा के पास ही है।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, कहा- BJP की सोच हमेशा आरक्षण विरोधी रही है

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर