Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

उमेश पाल हत्याकांड में फरार जैनब की गिरफ्तारी को सर्च आपरेशन फिर तेज, हाई कोर्ट पहुंचने का किया गया है दावा

Umesh Pal Murder Case खालिद अजीम उर्फ अशरफ की बीवी जैनब फातिमा के हाई कोर्ट पहुंचने के दावे को लेकर पुलिस भले ही पुष्टि नहीं कर रही लेकिन उसकी गिरफ्तारी को सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस और एसओजी टीम करीबियों के जरिए जैनब व उसकी जेठानी शाइस्ता परवीन की लोकेशन ट्रेस करने की कवायद कर रही है। दोनों की तलाश जारी है।

By Jagran NewsEdited By: Pragati ChandUpdated: Tue, 29 Aug 2023 09:02 AM (IST)
Hero Image
उमेश पाल हत्याकांड में फरार जैनब की गिरफ्तारी को सर्च आपरेशन फिर तेज। (फाइल)

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। इंटरनेट मीडिया पर जैनब फातिमा (Zainab Fatima) के हाई कोर्ट (High Court) पहुंचने के दावे के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए सर्च आपरेशन फिर तेज कर दिया है। सोमवार को उसके संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने छापेमारी की लेकिन वहां नहीं मिली। जैनब के साथ ही शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) का भी अब तक सुराग नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस और एसओजी टीम करीबियों के जरिए दोनों की लोकेशन ट्रेस करने की कवायद कर रही है।

उमेश पाल और उनके दो गनर की हत्या में आया था जैनब का नाम

जयंतीपुर सुलेम सराय में 24 फरवरी को उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की हत्या के मामले में खालिद अजीम उर्फ अशरफ की बीवी जैनब फातिमा का नाम पुलिस की विवेचना के दौरान प्रकाश में आया था। उसे हत्याकांड की साजिश में शामिल होने और आरोपितों की मदद करने का आरोपित बनाया गया है। जेठानी शाइस्ता की तरह जैनब भी पिछले करीब पांच माह से वांछित है।

इसे भी पढे़ं,Prayagraj News: IT के बाद अब पुलिस कसेगी सूरज पाल पर शिकंजा, अतीक की बेनामी संपत्ति का पता लगाकर होगी कार्रवाई

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही जैनब की तस्वीर

दो दिन पहले इंटरनेट मीडिया पर दावा किया गया कि जैनब हाई कोर्ट पहुंची थी। इसके बाद बाद उसकी एक तस्वीर भी प्रसारित हुई। इसे लेकर तरह- तरह की बातें कही जाने लगी। उधर, पुलिस अधिकारी प्रसारित तस्वीर की पुष्टि भले ही नहीं कर रहे हैं लेकिन गिरफ्तारी के लिए एक बार फिर से सर्च आपरेशन तेज करा दिया गया है। संदिग्ध मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगा दिया गया है और करीबियों की तलाश की जा रही है, ताकि वांछित जैनब के बारे में कोई सुराग मिल सके।

इसे भी पढ़ें, Jyoti Maurya वापस लेंगी मुकदमा! पत‍ि आलोक की शि‍कायत वापसी के बाद अब क‍िसके साथ रहेंगी पीसीएस ज्‍योत‍ि मौर्या

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें