Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Prayagraj News: सात मार्च को संगम नगरी आएंगे सपा मुखिया अखिलेश, वरिष्ठ नेता के बेटे के विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिल

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में सरगर्मी तेज है। सभी राजनीतिक पार्टियां लोगों में अपनी पैठ मजबूत करने के इरादे से प्रदेश के हर शहर गांव और कस्बे में पहुंच रही हैं। इसी क्रम में सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी जगह-जगह जनसभा कर रहे हैं। अब अखिलेश के प्रयागराज आगमन को लेकर समर्थकों ने तैयारी पूरी कर ली है। ये हैं कार्यक्रम...

By rajendra yadav Edited By: Riya Pandey Updated: Tue, 05 Mar 2024 09:22 PM (IST)
Hero Image
सात मार्च को प्रयागराज आएंगे अखिलेश यादव

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Akhilesh Yadav Prayagraj Visit: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सात मार्च को यहां आएंगे। सुबह 11 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से वह उड़ान भरेंगे। 12:15 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव, पप्पू लाल निषाद, सैयद इफ्तेखार हुसैन ने संयुक्त रूप से बताया है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 12:45 बजे महात्मा गांधी मार्ग स्थित केपी कम्युनिटी सेंटर में प्रदेश सचिव व पार्टी के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में निर्वाचन का कार्य देख रहे वरिष्ठ नेता केके श्रीवास्तव के सुपुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद दोपहर 1:30 बजे झूंसी हवेलिया में राकेश यादव के यहां आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में जाएंगे। दोपहर 2:30 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

यह भी पढ़ें:

Lok Sabha Election: इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, करीबियों को दिया संदेश, जल्द होगी घोषणा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर