Move to Jagran APP

UP ByPolls 2024: इस दिग्गज नेता ने कांग्रेस से की बगावत, निर्दलीय कर दिया नामांकन; पार्टी ने किया पदमुक्त

कांग्रेस ने यूपी विधानसभा उपचुनाव में सपा को समर्थन देने का फैसला किया है लेकिन प्रयागराज के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कर दिया है। पार्टी ने उन्हें पदमुक्त कर दिया है और नामांकन वापस न लेने पर निष्कासन की चेतावनी दी है। सुरेश यादव का कहना है- जनता चाहती है कि वह चुनाव लड़ें और वह किसी भी कीमत पर नामांकन वापस नहीं लेंगे।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Sat, 26 Oct 2024 09:38 AM (IST)
Hero Image
कांग्रेस पार्टी के गंगापार के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने पार्टी से बगावत कर समर्थको के साथ नामांकन किया । जागरण
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। (Phulpur By Election 2024) कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव न लड़कर सपा को समर्थन देने का निर्णय लिया है। इसके बावजूद गंगापार के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कर दिया।

पार्टी के प्रदेश नेतृत्व में इसे गंभीरता से लेते हुए सुरेश को पदमुक्त कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें पद से हटा दिया है। नामांकन वापस न लेने पर उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा।

वहीं, सुरेश का कहना है कि जनता चाहती है कि वह चुनाव लड़ें। इसके लिए नामांकन किया है। अब किसी कीमत पर नामांकन वापस नहीं लेंगे। सुरेश के तेवर से पार्टी में असमंजस की स्थिति है। कांग्रेस के जो कार्यकर्ता अभी तक उनके साथ टहलते थे, कार्रवाई से बचने के लिए उन्होंने दूरी बना ली है।

अखिलेश यादव सूबे में गठबंधन के सबसे बड़े नेता

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव साथ मिलकर लड़ने का निर्णय लिया है। प्रदेश में कांग्रेस विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। सभी सीटों पर सपा चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस, सपा के उम्मीदवार को सहयोग करेंगे। उक्त बातें शुक्रवार को एनएसयूआइ के पूर्व राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र नारायण ने पत्रकारों से बातचीत में कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को न लड़ाकर सपा को लड़ाने का निर्णय बड़ा दिल दिखाने का काम है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अविनाश पांडेय, अजय राय समेत सभी शीर्ष नेतृत्व को इस निर्णय के लिए हम सब धन्यवाद देते हैं।

राघवेंद्र ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन का सबसे बड़ा दल है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इसके सर्वमान्य नेता है। उधर, योगी सरकार के पास बताने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वह दंगे और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति कर रहे हैं। प्रदेश में बेरोजगारी महंगाई चरम पर है। बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों पर सरकार फेल चुकी है।

उपचुनाव को लेकर बैठक

एनएसयूआइ के पूर्व राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र ने कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुपम श्रीवास्तव के निवास पर फूलपुर उपचुनाव को लेकर बैठक की। इसमें सपा प्रत्याशी को जिताने के लिए हर संभव प्रयास करने का आह्वान किया। निशांत त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग के लाेग परेशान हैं।

हमें पं. जवाहरलाल की कर्मभूमि फूलपुर से सपा प्रत्याशी को विजय दिलाकर प्रदेश में बड़ा संदेश देना है। इस दौरान अन्नू शुक्ल, अमित द्विवेदी, निज़ामअहमद, अभिनीत कुशवाहा, राहुल पाल आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: UP News: लाइब्रेरी में चल रहा लव जिहाद, छात्राओं का कराया जा रहा ब्रेनवाश; शिकायत के बाद मची खलबली

इसे भी पढ़ें: बर्निंग ट्रेन बनने से बची इंटरसिटी एक्सप्रेस, एसी कोच में आग लगने से मचा हड़कंप; ट्रेन से उतरे यात्री

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।