Move to Jagran APP

PM Modi Oath Ceremony: पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ये अर्जुन अवॉर्डी, इस खेल में बना चुके हैं कई कीर्तिमान

PM Modi Oath Ceremony आज शाम नरेन्द्र मोदी अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ ग्रहण करेंगे। मोदी आज देश के प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेंगे। इससे पहले सात जून को सरकार एनडीए संसदीय दल की बैठक में नरेन्द्र मोदी को सर्वसम्मति से गठबंधन दल का नेता चुन लिया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रयागराज के अभिन्न श्याम गुप्ता भी शामिल होंगे।

By amarish kumar Edited By: Riya Pandey Updated: Sun, 09 Jun 2024 02:35 PM (IST)
Hero Image
पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ये अर्जुन अवॉर्डी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। PM Modi Oath Ceremony: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रयागराज के अभिन्न श्याम गुप्ता भी शामिल होंगे। अभिन्न श्याम ओलंपियन है और अर्जुन अवार्ड से उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। बैडमिंटन में कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके अभिन्न को शनिवार की शाम दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय से फोन द्वारा इसकी सूचना दी गई।

रविवार की सुबह वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सबसे पहले भाजपा मुख्यालय जायेंगे। अभिन्न श्याम की पत्नी डा. नलिनी गुप्ता ने बताया कि हम सब बहुत ही खुश और उत्साहित हैं। हम सबके लिए गौरवान्वित करने वाला पल है।

एनडीए संसदीय दल की बैठक में मोदी को चुना गया गठबंधन का नेता

बता दें कि आज यानी नौ जून की शाम नरेन्द्र मोदी अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ ग्रहण करेंगे। मोदी आज देश के प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेंगे। इससे पहले सात जून को सरकार एनडीए संसदीय दल की बैठक में नरेन्द्र मोदी को सर्वसम्मति से गठबंधन दल का नेता चुन लिया गया। उसके बाद नरेंद्र मोदी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं सहयोगी दलों के प्रमुखों के साथ मिलकर राष्ट्रपति के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया।

नौ जून की शाम सवा सात बजे पीएम पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी

जानकारी के अनुसार, नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्य 9 जून 2024 को शाम 7 बजकर15 मिनट पर राष्ट्रपति भवन में पद और गोपनीयता की शपथ ले रहे हैं। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शपथ दिलाएंगी।

यह भी पढ़ें- PM Modi Oath Ceremony: आज तीसरी बार पीएम पद की शपथ ले रहे नरेन्द्र मोदी, जानिए कहां और किस समय पर हुआ था पहला और दूसरा शपथ ग्रहण?

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।