Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

प्रयागराज जंक्शन पर यूपी का पहला यात्री सुविधा केंद्र शुरू, लगेज ट्राली और होटल से लेकर मिलेंगी कई सुविधाएं

Passenger Convenience Center प्रयागराज जंक्शन उत्तर प्रदेश का पहला रेलवे स्टेशन बन गया है जहां यात्रियों को एक ही स्थान पर कई सुविधाएं मिलेंगी। सांसद प्रवीण पटेल ने सिटी साइड के कॉन्कोर्स हॉल में सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया। अब पूरी दुनिया की नजर हमारे एयरपोर्ट जैसे स्टेशन पर होगी। केंद्र का संचालन रिस्पांस कार्गों मूवर्स करेगा। यहां व्हील चेयर और लगेज ट्राली का रखा गया है।

By amarish kumar Edited By: Riya Pandey Updated: Mon, 16 Sep 2024 08:44 PM (IST)
Hero Image
प्रयागराज जंक्शन पर यात्री सुविधा केंद्र का उद्घाटन

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। घर से रेलवे स्टेशन आना हो या स्टेशन से घर जाना, होटल चाहिए या रिटायरिंग रूम, किसी चीज के लिए यात्रियों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। स्टेशन पर एक ही स्थान पर सारी सुविधा मिलेंगी।

यात्री सुविधा केंद्र के जरिए यात्रियों को अब प्रयागराज जंक्शन पर स्टेशन पर सामान ले जाने के लिए लगेज ट्राली, दिव्यांग व वृद्ध के लिए व्हील चेयर, खाना, पानी, ओटीसी दवाएं, सेनेटरी पैड, डायपर, गर्म दूध जैसी सुविधाएं मिल जाएंगी। प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड के हाल व छह नंबर प्लेटफार्म पर इस सुविधा की शुरुआत सोमवार को सांसद प्रवीण पटेल ने की।

एयरपोर्ट जैसे स्टेशन पर होगी दुनिया की नजर

उन्होंने कहा कि यह नए भारत का नया स्टेशन है। अब पूरी दुनिया की नजर हमारे एयरपोर्ट जैसे स्टेशन पर होगी। अब यात्रियों को एक ही स्थान पर सारी सुविधाएं मिल जाएंगी। केंद्र का संचालन रिस्पांस कार्गों मूवर्स करेगा। यहां टैक्सी सेवा, होटल, रिटायरिंग रूम, टूर पैकेज बुकिंग, यात्रा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग आदि यात्री आसानी से कर सकेंगे। यहां व्हील चेयर और लगेज ट्राली का शुल्क 150 और 250 रुपये रखा गया है।

उद्घाटन कार्यक्रम में स्टेशन निदेशक वीके द्विवेदी, सुबोध सिंह, सुविधा केंद्र के संचालक बद्रीश शुक्ला, मनीष शुक्ला, महेंद्र गोयल, मनोज अग्रवाल, राजीव मिश्रा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- संगम नगरी में खतरे के निशान के पास पहुंचीं गंगा-यमुना, सैकड़ों घरों में पानी घुसा, गलियों में चल रही नाव

19 स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा

एनसीआर के प्रयागराज मंडल के 19 स्टेशनों पर यात्री सुविधा केंद्र खुलने हैं। इसमें से जंक्शन पर शुरुआत हो गई। अब यह कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़, छिवकी, मीरजापुर, टूंडला, खुर्जा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, मैनपुरी, इटावा, पनकी धाम, कानपुर अनवरगंज, गोविंदपुरी, फतेहपुर, मानिकपुर, विंध्याचल, चुनार व सोनभद्र में यह केंद्र खोले जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Prayagraj News: कोचिंग में घुसकर एक करोड़ की रंगदारी मांगने के दो आरोपी गिरफ्तार, अन्‍य की तलाश जारी

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर