Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Paper Leak Case: पेपर लीक गिरोह का भंडाफोड़, अभ्यर्थियों को MP ले जाकर पेपर पढ़वाने का खुलासा

RO/ARO And Police Paper Leak Case उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित आरओ/एआरओ व पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 पेपर लीक मामले में दो शातिरों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के हाथ चौंकाने वाली जानकारी लगी है। गिरफ्तार आरोपितों ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को वह शिव महाशक्ति रिसोर्ट रीवां मध्य प्रदेश ले गए थे।

By rajendra yadav Edited By: Riya Pandey Updated: Fri, 06 Sep 2024 07:42 PM (IST)
Hero Image
पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में नया खुलासा (प्रतिकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित आरओ/एआरओ व पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 पेपर लीक मामले में दो शातिरों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के हाथ चौंकाने वाली जानकारी लगी है। गिरफ्तार आरोपितों ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को वह शिव महाशक्ति रिसोर्ट रीवां मध्य प्रदेश ले गए थे। वहां पेपर पढ़वाने के साथ ही रुपये का लेन-देन किया गया था।

एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार संजय सिंह कुशवाहा व कामेश्वर नाथ मौर्या ने पूछताछ में बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने से पहले ही उनकी उन सभी अभ्यर्थियों से बातचीत हो गई थी, जिससे परीक्षा पास कराने की बात तय हुई थी। परीक्षा से पहले पेपर लीक कराया गया। 

अभ्यर्थियों से पढ़वाया गया पेपर

अभ्यर्थियों को बस व स्कार्पियो से मप्र के रीवां स्थित शिव महाशक्ति रिसोर्ट ले जाया गया। रिसोर्ट के मालिक के खाते में आनलाइन पांच लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। यहां अभ्यर्थियों को पेपर पढ़वाया गया। सभी से वहीं पर रुपये का लेन-देन भी हुआ। पेपर पढ़वाने के बाद अभ्यर्थियों को बस व स्कार्पियो से वापस लाया गया। यह भी बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र को लीक कराने को लेकर संगठित गिरोह है।

समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी व पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने पर जब मुकदमा दर्ज हुआ तो वह दूसरे राज्य में भाग निकले थे। गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद उनको लगा कि मामला ठंडा हो गया है तो वापस आ गए थे, लेकिन घर पर नहीं रहते थे। पुलिस से बचने के लिए इधर-उधर छिपते रहते थे।

दोनों के खिलाफ मेरठ व कौशांबी में भी दर्ज हैं मामले

गिरफ्तार किए गए संजय सिंह कुशवाहा व कामेश्वर नाथ मौर्या के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में इसी वर्ष पीपर लीक मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसके पहले मेरठ जनपद के कंकरखेडा थाने में भी परीक्षा लीक मामले में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। कौशांबी के मंझनपुर में भी दोनों के खिलाफ जालसाजी आदि धाराओं में मुकदमा लिखा गया था।

यह भी पढ़ें- महाकुंभ से पहले सेतु निगम की बड़ी तैयारी, अगले महीने बनकर तैयार हो जाएंगे चार आरओबी; जाम से मिलेगी मुक्ति