Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Update: बादलों की घेराबंदी से दो डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, आज छाया रहेगा कोहरा

बादलों की घेराबंदी के बीच अब तक कम हो रहा तापमान शनिवार को दो डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। मौसम विभाग की माने तो अगले चार से पांच दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। ठंड का प्रकोप जनवरी के पहले सप्ताह से ही दिखाई देगा हालांकि अब कोहरे का दौर शुरू होने जा रहा है। अगले दो दिनों में घना कोहरा पड़ने की संभावना है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Sun, 24 Dec 2023 07:54 AM (IST)
Hero Image
बादलों की घेराबंदी से दो डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, आज छाया रहेगा कोहरा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। बादलों की घेराबंदी के बीच अब तक कम हो रहा तापमान शनिवार को दो डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। मौसम विभाग की माने तो अगले चार से पांच दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी।

ठंड का प्रकोप जनवरी के पहले सप्ताह से ही दिखाई देगा, हालांकि अब कोहरे का दौर शुरू होने जा रहा है। अगले दो दिनों में घना कोहरा पड़ने की संभावना है। शनिवार को एक्यूआइ 190 तक पहुंच गया। गुरुवार से ही हल्के बादल छा गए थे। शुक्रवार की सुबह बादलों ने अपना आकार बढ़ा लिया और शनिवार को बादलों के साथ धुंध भी छाई रही। इसका असर अधिकतम तापमान पर पड़ा।

शुक्रवार का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि शनिवार को यह 24.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शुक्रवार को यह 9.3 डिग्री सेल्सियस था। रविवार और सोमवार को घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके बाद सुबह और शाम को धुंध छाई रहेगी। न्यूनतम तापमान अगले तीन से चार दिनों तक 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री के इर्द-गिर्द रह सकता है। दूसरी ओर शनिवार को तेलियरगंज और सिविल लाइंस में एक्यूआई 190 दर्ज किया गया, वहीं झूंसी में यह एक 172 रहा। पीएम 10 की मात्रा भी 214 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें: लापरवाही से औरैया का बंदी जेल से फरार, कारागार में मची अफरा-तफरी; वार्डर व तीन आरक्षी निलंबित

मौसम विज्ञानियों के अनुसार धुंध की वजह से शनिवार को एक्यूआइ बढ़ेगा और इसकी वजह से लोगों को परेशानी होगी। इवि भूगोल विभाग के प्रो. एआर सिद्दीकी के अनुसार कड़ाके की ठंड के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर