Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Update: पहाड़ों पर हो रही जबरदस्त बर्फबारी, यूपी में इन इलाकों में कड़ाके की ठंड के लिए करना होगा इंतजार

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद भी इसका असर प्रयागराज पर पड़ता नहीं दिख रहा है। दिसंबर शुरू होने के बाद से अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान पिछले तीन दिनों से 11 डिग्री सेल्सियस के इर्द-गिर्द है। बादलों और सुबह शाम पड़ने वाले कोहरे की वजह से ठंड अभी पास नहीं आ पा रही है।

By Abhishek PandeyEdited By: Abhishek PandeyUpdated: Thu, 14 Dec 2023 08:16 AM (IST)
Hero Image
पहाड़ों पर हो रही जबरदस्त बर्फबारी, यूपी में इन इलाकों में कड़ाके की ठंड के लिए करना होगा इंतजार

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद भी इसका असर प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़ व इसके आसपास के इलाकों पर पड़ता नहीं दिख रहा है। दिसंबर शुरू होने के बाद से अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान पिछले तीन दिनों से 11 डिग्री सेल्सियस के इर्द-गिर्द है।

बादलों और सुबह शाम पड़ने वाले कोहरे की वजह से ठंड अभी पास नहीं आ पा रही है। रात को जरूर गलन बढ़ जाती है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो इस पूरे सप्ताह ठिठुरन भरी ठंड के आसार नहीं है। हालांकि इसके बाद अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा और इसके बाद भी ठंड में बढ़ोत्तरी होगी।

दिसंबर की शुरुआत से ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान स्थिर बना हुआ है। दिन में गर्मी और रात में ठंड रहती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो मंगलवार की तुलना में दो डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था।

26 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार 18 दिसंबर तक न्यूनतम और अधकतम दोनों तापमान यथा स्थिति में रहेगा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके पीछे बादलों की घेराबंदी और नमी युक्त हवा प्रमुख वजह है। अधिकतम आर्द्रता 96 दर्ज किया गया। ऐसे में शुष्क हवाओं के चलने के बाद ही तापमान में कमी आएगी।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार 20 से 25 दिसंबर के बीच कड़ाके की ठंड का आगाज हो सकता है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय भूगोल विभाग के प्रो. एआर सिद्दीकी ने बताया कि अगले 19 दिसंबर सुबह और रात में हल्का कोहरा रह सकता है।

इसे भी पढ़ें: पीसीबी छात्रावास में बम धमाका, एक की हथेली उड़ी; पुलिस कर रही जांच

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर