Move to Jagran APP

UP Weather: यूपी के इस जिले में अप्रैल में ही पारा 43 डिग्री के पार, गर्म हवा से आ रहा चक्कर और मिचली

पिछले तीन दिनों से प्रयागराज भीषण गर्मी की चपेट में है। शनिवार को गर्म हवाओं के थपेड़ों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। रात का तापमान भी बढ़ गया है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अभी 10 दिनों तक गर्मी के हालात ऐसे ही रहेंगे।

By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh Updated: Sun, 21 Apr 2024 10:52 AM (IST)
Hero Image
UP Weather: यूपी के इस जिले में अप्रैल में ही पारा 43 डिग्री के पार

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गर्मी निरंतर बढ़ रही है। दोपहर में चलने वाली गर्म हवाएं लोगों को बीमार कर रही है। शनिवार को काल्विन अस्पताल में ऐसे 20 मरीज फिजीशियन की ओपीडी में पहुंचे। मोहम्मद मुर्तजा को घर से बाहर निकलते ही चक्कर आ गया। काला डांडा निवासी राकेश कुमार को फिजीशियन ने देखा तो लक्षण लू वाले मिले।

सिविल लाइंस के स्टैनली रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे मरीजों में तीन को गर्मी के चलते बेहोशी आने की समस्या थी। फिजीशियन डा. केके मिश्रा ने बताया कि अगर 100 मरीज एक दिन में देख रहे हैं तो उनमें 15-20 गर्मी के विपरीत प्रभाव वाले हैं। डायरिया तथा बेहोशी के मरीज भी आ रहे हैं।

उन्होंने मौसम से बचाव के लिए पानी घर का और फिल्टर या उबला पीने, ताजा भोजन करने, लस्सी, छाछ आदि पीने की सलाह दी है। लू के लक्षण : गर्म, लाल, शुष्क त्वचा का होना, पसीना न आना, पल्स तेज होना, सांस लेने में परेशानी, व्यवहार में परिवर्तन, भ्रम की स्थिति, सिरदर्द, मिचली, थकान और कमजोरी, चक्कर आना, यूरिन पर विपरीत प्रभाव लू के लक्षण हैं।

लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त व्यस्त, पारा 43 डिग्री के पार

पिछले तीन दिनों से प्रयागराज भीषण गर्मी की चपेट में है। शनिवार को गर्म हवाओं के थपेड़ों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। रात का तापमान भी बढ़ गया है।

मौसम विज्ञानियों की मानें तो अभी 10 दिनों तक गर्मी के हालात ऐसे ही रहेंगे। अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शुक्रवार से मामूली रूप से कम था पर गर्मी ज्यादा महसूस हुई।

गर्म हवाएं सुबह 10 बजे से ही चलना शुरू हो गई। शाम पांच बजे तक तपिश महसूस होती रही। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से ढ़ाई डिग्री सेल्सियस अधिक था। रविवार को हल्के बादल छाए रहेंगे और इस वजह से रात में गर्मी बढ़ेगी।

इन सेवाओं का लें लाभ

  • एम्बुलेंस डायल 108 
  • पुलिस डायल 112 
  • राहत आयुक्त कार्यालय 1070 टोल फ्री नंबर 
  • जिला इमरजेंसी आपरेशन केंद्र प्रयागराज कंट्रोल रूम. 0532-2641577 और 0532-2641578
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।