Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यूपी-बिहार के लोगों को दीपावली पर घर जाने में नहीं होगी दिक्कत, रेलवे ने जारी किया कई विशेष ट्रेनों का शेड्यूल

Diwali 2023 दीपावली पर ट्रेनों में आरक्षित सीट नहीं मिल पा रही हैं। पूर्व में जो विशेष ट्रेनें समय सारिणी में आई उनमें भी जगह नहीं है। यात्रियों की परेशानी देखते हुए रेलवे ने दीपावली विशेष वंदे भारत समेत कई त्योहार विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रेलवे ने वंदे भारत समेत कई ट्रेनों की समय सारिणी भी जारी कर दी है।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek PandeyUpdated: Wed, 01 Nov 2023 03:41 PM (IST)
Hero Image
Vande Bharat Train: दीपावली पर वंदे भारत समेत चलेंगी कई विशेष ट्रेनें, समय सारिणी जारी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। (Diwali Special Train, Diwali Special Train List) दीपावली पर ट्रेनों में आरक्षित सीट नहीं मिल पा रही हैं। पूर्व में जो विशेष ट्रेनें समय सारिणी में आई उनमें भी जगह नहीं है। यात्रियों की परेशानी देखते हुए रेलवे ने दीपावली विशेष वंदे भारत समेत कई त्योहार विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

रेलवे ने वंदे भारत समेत कई ट्रेनों की समय सारिणी भी जारी कर दी है। इसमें नई दिल्ली से 02252 वंदे भारत स्पेशल का संचालन 11, 14 और 16 नवंबर को सुबह 7:25 बजे होगा। वंदे भारत 12:02-12:05 बजे कानपुर सेंट्रल, दोपहर 2:08-2:10 बजे प्रयागराज जंक्शन, 3:50-4:00 बजे पीडीडीयू, शाम 5:15-5:17 बजे बक्सर, 6:08-6:10 बजे आरा व शाम सात बजे पटना पहुंचेगी।

वापसी में 02251 के रूप में पटना से 12, 15 व 17 नवंबर को सुबह 7:30 बजे चलेगी, 8:28-8:30 बजे आरा, 9:28-9:30 बजे बक्सर, 10:28-10:30 बजे पीडीडीयू व दोपहर 12:10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

कानपुर 2:18-2:20 बजे व शाम सात बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन से प्रयागराज से नई दिल्ली मात्र 6:45 घंटे में पहुंच जाएंगे। इसी तरह 09117 सूबेदारगंज-सूरत विशेष ट्रेन प्रत्येक शनिवार चार नवंबर से 25 नवंबर तक शाम 7:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात आठ बजे सूरत पहुंच जाएगी।

वापसी में 09118 के रूप में पटना से प्रत्येक शुक्रवार तीन नवंबर से 24 नवंबर तक सुबह छह बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 8:40 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। 09045 उधना-पटना स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार तीन नवंबर से 24 नवंबर तक उधना से सुबह 8:35 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 4:22-4:27 बजे प्रयागराज छिवकी व 10:05 बजे पटना पहुंचेगी।

वापसी में पटना से 09046 के रूप में दोपहर 1:05 बजे चलेगी। शाम 7:30-7:32 बजे प्रयागराज छिवकी व अगले दिन दोपहर 2:50 बजे उधना पहुंचेगी। 09025 वलसाड-दानापुर प्रत्येक सोमवार छह नवंबर से 25 दिसंबर तक सुबह 8:40 बजे चलेगी।

इसे भी पढ़ें: यूपी में उद्योगों-दुकानों का बिजली कनेक्शन होगा महंगा, आयोग करेगा अंत‍िम निर्णय

अगले दिन सुबह 5:25-5:35 बजे प्रयागराज छिवकी व सुबह 11:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 09026 दानापुर से प्रत्येक मंगलवार सात नवंबर से 26 दिसंबर तक दोपहर 2:30 बजे चलेगी, रात 8:50-9:00 बजे प्रयागराज छिवकी व अगले दिन रात 9:30 बजे वलसाड पहुंचेगी।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर