Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vande Bharat: सहारनपुर-प्रयागराज वंदे भारत के लिए दीपावली के बाद होगा स्पीड ट्रायल, बरेली-लखनऊ के रास्ते होगा संचालन

पश्चिमी को प्रयागराज से जोड़ने के लिए प्रस्तावित वंदे भारत के रूट का ट्रायल दीपावली के बाद प्रस्तावित किया गया है जिसके लिए एनसीआर प्रशासन ने स्वीकृति दे दी है। यह ट्रेन सहारनपुर-बरेली-लखनऊ होते हुए प्रयागराज आएगी और लखनऊ के लिए प्रयागराज से दूसरी वंदे भारत मिलेगी। संभावना है कि लखनऊ के लिए वंदे भारत चलाने की मांग को इसी वंदे भारत के माध्यम से पूरा किया जाए।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Sat, 31 Aug 2024 09:57 AM (IST)
Hero Image
सहारनपुर की ओर से संचालन होने वंदे भारत बहुत उपयोगी साबित होगी। जागरण

 जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को प्रयागराज से जोड़ने के लिए प्रस्तावित वंदे भारत के रूट का ट्रायल दीपावली के बाद प्रस्तावित कर दिया गया है। एनसीआर प्रशासन ने इसके लिए अपनी स्वीकृति दे दी है। फिलहाल इसका रूट वाया अलीगढ़ नहीं होगा, इसे वाया बरेली ही चलाया जाएगा।

दीपावली के बाद स्पीड ट्रायल के लिए तिथि निश्चित की जा रही है। यह ट्रेन सहारनपुर-बरेली-लखनऊ होते हुए प्रयागराज आएगी। इससे लखनऊ के लिए प्रयागराज से दूसरी वंदे भारत भी मिल जाएगी और बहुत संभावना है कि सुबह लखनऊ के लिए वंदे भारत चलाने की मांग को इसी वंदे भारत के माध्यम से पूरा कर दिया जाए।

हालांकि इस पर असमंजस है क्योंकि पश्चिमी उत्तर से इलाहाबाद हाई कोर्ट आने वाले लोगों के लिए सुबह ट्रेन आवश्यक है। ऐसे में सुबह सहारनपुर की ओर से संचालन होने पर यह ट्रेन बेहद ही उपयोगी साबित होगी। इस ट्रेन से एक ही दिन में प्रयागराज आना और वापस पहुंचना संभव हो सकेगा।

इसे भी पढ़ें-गोरखनाथ विश्‍वविद्यालय में तैयार सॉफ्टवेयर से एमपी पीजी का चुनाव, इससे पहले भी रच चुका है कई इतिहास

पिछले वर्ष जून माह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सहारनपुर से प्रयागराज तक वंदे भारत चलाने की घोषणा की थी। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रक्रिया चल रही है। बोर्ड स्तर पर ही इस पर आगे का निर्णय होगा।

इसे भी पढ़ें-माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता के साथ चलने वाला बमबाज गिरफ्तार