Move to Jagran APP

Prayagraj Weather: यूपी में मौसम ले सकता है करवट, तेज हवा के साथ बारिश के आसार; मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की भी दी चेतावनी

Weather Updates मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि हवा 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी और वज्रपात के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी भी है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के प्रो. एआर सिद्दीकी ने बताया कि अगले दो दिन मौसम खराब रहेगा। तापमान भी घटेगा। बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते हवा चलेगी तो साथ में बरसात भी होगी।

By amardeep bhatt Edited By: riya.pandey Updated: Sun, 04 Feb 2024 03:21 PM (IST)
Hero Image
मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की भी दी चेतावनी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। UP Weather News: फरवरी के पहले सप्ताह में धूप की गर्मी से मौसम में बदलाव समझ रहे लोगों का अनुमान गलत हो सकता है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है और प्रदेश में मौसम फिर करवट लेगा। रविवार और सोमवार को तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट है।

मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि हवा 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी और वज्रपात के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी भी है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के प्रो. एआर सिद्दीकी ने बताया कि अगले दो दिन मौसम खराब रहेगा। तापमान भी घटेगा। बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते हवा चलेगी तो साथ में बरसात भी होगी।

लोगों से अपेक्षा की है कि कहीं बाहर जाना बहुत जरूरी न हो तो घर में ही रहें। हालांकि सात फरवरी के बाद मौसम साफ हो जाने के आसार हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: Weather Update: रहें सावधान! यूपी के 52 जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवा के साथ गिरेंगे ओले, ये है IMD का लेटेस्ट अपडेट

यह भी पढ़ें: UP Weather Today: यूपी में बारिश के साथ चल रही तेज हवाएं, बढ़ गई गलन; आज ऐसा रहेगा मौसम

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।