Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Update: तापमान में गिरावट ने बढ़ाई ठंड, दो डिग्री फिसला पारा; अगले तीन दिनों में और बढ़ेगी सर्दी

Weather Update ठंड ने धीरे-धीरे प्रयागराज को आगोश में लेना शुरू कर दिया है। मंगलवार रात अचानक तापमान में गिरावट आई और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 14.6 डिग्री सेल्सियस आ गया। अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। यह 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक तापमान में कमी का दौर चलता रहेगा।

By mritunjay mishraEdited By: Abhishek PandeyUpdated: Thu, 23 Nov 2023 08:43 AM (IST)
Hero Image
तापमान में गिरावट ने बढ़ाई ठंड, दो डिग्री फिसला पारा; अगले तीन दिनों में और बढ़ेगी सर्दी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। ठंड ने धीरे-धीरे प्रयागराज को आगोश में लेना शुरू कर दिया है। मंगलवार रात अचानक तापमान में गिरावट आई और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 14.6 डिग्री सेल्सियस आ गया। अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। यह 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक तापमान में कमी का दौर चलता रहेगा। इससे न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। दिसंबर में ही ठंड अपने पूरे रौ में आएगी।

दूसरी ओर वायु प्रदूषण भी कम होने लगा है। प्रयागराज का औसत एक्यूआइ 177 दर्ज किया गया है। बुधवार को सर्वाधिक प्रदूषित क्षेत्र तेलियरगंज रहा। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 207 रहा। वहीं झूंसी में 156 और नगर निगम में वायु गुणवत्ता सूचकांक 169 दर्ज किया गया। इससे स्पष्ट है कि पिछले चार दिनों में एक्यूआइ का स्तर काफी कम हुआ है।

पहले यह 300 से अधिक था जो तेलियरगंज छोड़कर बाकी सभी स्थानों पर 200 के नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार ठंड का असर बढ़ने के कारण प्रदूषण में कमी आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले पांच दिनों में हवा की गति चार से बढ़कर 12 किलोमीटर प्रतिघंटा हो गई है। हवा की गति सामान्य है पर इससे प्रदूषण में कमी आ रही है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें