Move to Jagran APP

प्रयागराज में घर के बाहर सो रहा था युवक, पत्‍नी के सामने फावड़े से काटकर हत्‍या, मचा हड़कंप

Murder in Prayagraj उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां घर में सो रहे एक शख्‍स की फावड़े से काटकर हत्‍या कर दी गई। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस जांच में अभी तक‍ हत्‍या की वजह सामने नहीं आई है। घटना को लेकर गांव में सनसनी फैल गई।

By rajendra yadav Edited By: Vivek Shukla Published: Sun, 30 Jun 2024 02:59 PM (IST)Updated: Sun, 30 Jun 2024 03:00 PM (IST)
फावड़े से हत्‍या की सूचना मिलते ही हड़‍कंप मच गया। सांकेतिक तस्‍वीर

संवाद सूत्र, जागरण, खीरी। जोरा गांव में शुक्रवार देर रात लगभग दो बजे घर के बाहर चारपाई पर सो रहे युवक को फावड़े से काट डाला गया। उसके गर्दन समेत शरीर के अन्य हिस्सों में वार किया गया। मामले में मृतक की पत्नी ने पड़ोसी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसे शनिवार सुबह करीब आठ बजे खीरी पुलिस ने पकड़ लिया।

हालांकि, वह आरोपित के पकड़े जाने से इन्कार करती रही। साथ ही घटना के कई घंटे बीतने के बाद भी वह हत्या का कारण पता लगाने में असफल रही।

जोरा गांव निवासी 30 वर्षीय रजनीश बिंद उर्फ लवकुश मजदूरी करता था। शुक्रवार रात वह घर के आंगन में चारपाई पर सो रहा था। पास में ही दो अन्य चारपाई पर उसकी पत्नी ममता व दो बच्चे भी सो रहे थे। देर रात लगभग दो बजे पड़ोस का ही रहने वाला नकुल बिंद कच्ची चहारदीवारी फांदकर आंगन में पहुंचा।

इसे भी पढ़ें-अनंत अंबानी के रिसेप्शन में रामनगर के हथकरघा से होगा बुनकारी का प्रदर्शन, मां कोकिला बेन के लिए बन रहा खास परिधान

उसके हाथ में फावड़ा था। उसने चारपाई पर सो रहे रजनीश पर एक के बाद एक कई वार फावड़े से किए। गर्दन, सिर के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों पर उसने वार किया। चीख सुनकर बगल की चारपाई पर सो रही ममता की नींद खुल गई।

ममता ने उसे पकड़ लिया, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर भाग निकला। लहूलुहान रजनीश को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर गांव में सनसनी फैल गई।

शनिवार भोर में खीरी पुलिस को जानकारी हुई तो वह घटनास्थल पर पहुंची। मृतक के स्वजन से बातचीत की, लेकिन वह हत्या की कोई वजह नहीं बता सके। पत्नी ममता की तहरीर पर नकुल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें-यूपी में 18 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए कब से लागू हो रहा यह नियम

पुलिस ने उसके बारे में पता लगाया तो मालूम चला कि वह फरार है। सूत्रों के मुताबिक सुबह करीब आठ बजे पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उससे पूछताछ की गई।

थाना प्रभारी आशीष सिंह ने आरोपित के पकड़े जाने से इन्कार किया है। हत्या की कोई वजह भी वह नहीं बता पा रहे हैं। उनका कहना है कि अभी जांच की जा रही है।

पुलिस पर जबरन शव उठा ले जाने का आरोप

मृतक की पत्नी ममता का कहना है कि स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में डाक्टरों ने पति को मृत घोषित किया तो शव को घर लेकर आ गए। सुबह खीरी पुलिस पहुंची। ममता का आरोप है कि उसने पुलिसकर्मियों से कहा कि उसके घर में कोई नहीं है। घरवालों के आने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाइए, लेकिन पुलिसकर्मी जबरन शव को जीप से थाने लेकर चले गए।

आठ माह की है गर्भवती

रजनीश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह मजदूरी करता था। उसके पिता पारसनाथ मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उसकी पत्नी ममता करीब आठ माह की गर्भवती है। बेटे की हत्या की सूचना पाकर पिता पारसनाथ मुबंई से घर के लिए रवाना हो गए हैं।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.