Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: 15 लोगों ने पकड़कर चटवाया था जूता, पुलिस ने जांच शुरू की तो जूता चाटने वाले को ही कर लिया गिरफ्तार

रायबरेली में एक महीने पहले जिस अमन सिंह से 15 लोगों ने जूता चटवाया था वह खुद जिला बदर अपराधी निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसपी के आदेश पर 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसी बीच पुलिस ने पीड़ित अमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि वह जिला बदर अवराधी है।

By Pulak Tripathi Edited By: Aysha Sheikh Updated: Fri, 20 Sep 2024 10:43 PM (IST)
Hero Image
पुलिस ने जांच शुरू की तो जूता चाटने वाले को ही कर लिया गिरफ्तार - प्रतीकात्मक तस्वीर।

संवाद सूत्र, ऊंचाहार (रायबरेली)। एक माह पूर्व सवैया राजे निवासी अमन सिंह का 15 लोगों ने असलहे के बल पर अपहरण कर जमकर पिटाई की थी और उससे जूते चटवाए थे। एसपी के आदेश पर 12 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया। इसी बीच पुलिस ने पीड़ित अमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि वह जिला बदर अवराधी है। छह माह पूर्व उस पर कार्रवाई की गई थी।

21 अगस्त को उक्त गांव निवासी अमन सिंह बाइक से जमुना चौराहा से वापस घर लौट रहा था। तभी रामचंदरपुर गांव के पास कार चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। पीछे से आ रही दूसरी कार सवार लोगों ने असलहे के बल पर अमन सिंह को घसीट कर कार में बैठा लिया। निर्जन स्थान पर ले जाकर उसके साथ मारपीट करते हुए उसे जूते भी चटवाए गए।

इनके विरुद्ध केस दर्ज

14 सितंबर को एक माह बाद एसपी के निर्देश पर जगतपुर कस्बा निवासी छोटू सिंह, पिंकू सिंह उर्फ योगेश सिंह, दीपक सोनी, उदित सिंह, पूरे पवारन गांव के विपिन सिंह, धूता गांव के मोहित, साई पुर गांव के अंकित, बिछिया वादी गांव के वीर सिंह, जगतपुर निवासी सचिन सोनी, मनी सोनी, रूपचन्द्र अग्रहरि उर्फ अमन, विंदागंज निवासी आयूष व अन्य तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया।

इसी बीच वीडियाे प्रसारित हो गया। पुलिस की किरकिरी हुई तो आराेपितों की धरपकड़ शुरू हुई। मामले में कुछ को पकड़ा था, वहीं कुछ आरोपित फरार हैं। इसी बीच शुक्रवार को पुलिस ने अमन को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अनिल कुमार सिंह का कहना है कि अमन सिंह जिला बदर अपराधी था, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है, इसके बाद संबंधित आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें - 

यूपी की सड़कों पर कूड़ा दिखा तो निकाय अधिकारियों की आएगी शामत! 155 घंटे लगातार सफाई अभियान की घोषणा