Move to Jagran APP

ऊंचाहार में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, लोडर पलटने से सवार 21 लोग घायल- 8 की हालत गंभीर; चालक की तलाश जारी

मूर्ति विसर्जन में शामिल होने जा रहे एक लोडर के अनियंत्रित होकर पलटने से 21 लोग घायल हो गए। घटना ऊंचाहार के किसुनदासपुर गांव के पास हुई। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां से आठ की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं लोगों की भीड़ इकट्ठी होते देखा चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Jagran News Edited By: Riya Pandey Updated: Sun, 13 Oct 2024 05:03 PM (IST)
Hero Image
ऊंचाहार में सड़क हादसा में 21 लोग घायल (प्रतीकात्मक फोटो)

संवाद सूत्र, ऊंचाहार। मूर्ति विसर्जन में शामिल होने गोकना घाट जा रहा लोडर किसुनदासपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना में लोडर सवार 21 लोग घायल हो गये। स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से आठ घायलों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

लोडर की गति तेज होने से अनियंत्रित होकर पलटी

रविवार को मिश्रपुर मजरे नेवादा गांव के लगभग 30 महिला, पुरुष व बच्चे लोडर पर बैठकर गोकना घाट पर मूर्ति विसर्जन में शामिल होने जा रहे थे। तभी सूची खरौली मार्ग पर किसुनदासपुर गांव के पास लोडर की गति तेज होने से वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

घटना में लोडर पर सवार युवक देशराज, प्रतिमा, युवती निशा, युवक उमेश कुमार, शुभम पटेल, रुचि, कीर्ति, सुमित पाण्डेय, रामरती, अनामिका, वृद्धा तारावती, मीरा कुमारी, नीलू, रेशमा, रामू, रूमा, दशरथ, हरी, अखिलेश, धर्मेश व सुभागा घायल हो गई।

यह भी पढ़ें- एक्शन में IAS दुर्गा शक्ति नागपाल, पराली जलाने पर लगाया प्रतिबंध; किसानों से वसूली जाएगी क्षतिपूर्ति

वाहन छोड़कर चालक फरार

घटना के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई। काफी संख्या में राहगीर व ग्रामीण इकट्ठे हो गए और लोडर को उठाकर सभी घायलों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं लोगों की भीड़ इकट्ठी होते देखा चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ल ने बताया कि रेशमा, नीशा, नीलू, रामरती, निशा, शुभम, दशरथ व मीरा कुमारी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस बल भेजा गया है। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद चालक पर कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें- यूपी में बड़े षड्यंत्र की आशंका! एक-एक बिंदु की हो रही जांच, बख्शे नहीं जाएंगे डिरेल की साजिश करने वाले

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें