Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Amethi Murder Case: अमेठी हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार से मिले नेता, दिलाया न्याय का भरोसा

अमेठी में शिक्षक परिवार की हत्या के बाद सियासत गरमा गई है। बसपा सपा और भाजपा के नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। पुलिस ने तीन जिलों की पुलिस को हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए लगाया है। मुख्यमंत्री ने भी मामले का संज्ञान लिया है और जल्द ही पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दी जाएगी।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Fri, 04 Oct 2024 03:20 PM (IST)
Hero Image
मृतक शिक्षक सुनील के पिता से बातचीत करते स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह। जागरण

जागरण संवाददाता रायबरेली। शुक्रवार की सुबह अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा के आने के बाद बसपा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, समाजवादी पार्टी के आरपी यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय, राज्य एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने गांव पहुंचकर शिक्षक के परिजनों को हर संभव मदद दिलाए जाने का भरोसा दिलाया।

डॉ मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि यह राजनीति का समय नहीं है, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के साथ-साथ मदद की जरूरत है। तीन जनपदों की पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई है। पीड़ित परिवार हमारे परिजन की तरह है। शिक्षक परिवार की नृशंस हत्या का कोई भी दोषी बक्सा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़ें-कुशीनगर में हिंदू युवती का जबरन मतांतरण करा कर किया दुष्कर्म

कहा कि पिता रामगोपाल ने अपने बेटे के साथ परिजनों को खोया है। मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला है। जल्द ही पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाई जाएगी।

दिनेश सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर आरोपितों की गिरफ्तारी कराकर पीड़ित परिवार को हर संभव न्याय दिलाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-इलाहाबाद हाई कोर्ट में 3306 पदों पर बंपर भर्ती, आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें