Move to Jagran APP

Diwali 2024: दिल्ली रूट पर चलेंगी आठ नई बसें, त्योहार के कारण रोडवेज अधिकारियों ने किया फैसला

दिवाली 2024 में दिल्ली रूट पर यात्रियों की सुविधा के लिए 8 नई बसें चलाई जाएंगी। रोडवेज अधिकारियों ने यह फैसला त्योहार के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की संख्या को देखते हुए लिया है। इन बसों के अलावा लखनऊ कानपुर सुलतानपुर और प्रयागराज रूटों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इससे डिपो की आय बढ़ने के साथ ही त्योहार में लोग सुरक्षित अपने घर पहुंच सकेंगे।

By Safeer Ahmed Edited By: Aysha Sheikh Updated: Sat, 19 Oct 2024 05:48 PM (IST)
Hero Image
अड्डे पर खड़ीं रोडवेज़ बसें - जागरण

जागरण संवाददाता, रायबरेली। वैसे तो दिल्ली रूट पर कई बसें संचालित हो रही हैं, लेकिन दिवाली को देखते हुए इस रूट पर यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। रोडवेज अधिकारियों ने आठ नई बसें चलाने का फैसला किया है। इसके साथ ही कई रूटों पर बसों के फेरें भी बढ़ाए जाएंगे। इससे डिपो की आय बढ़ने के साथ ही त्योहार में लोग सुरक्षित अपने घर पहुंच सकेंगे।

दिल्ली रूट पर इस समय 10 बसें चलाई जा रही हैं, जो विभिन्न रूटों से यात्रियों को लेकर आती जाती हैं। धनतेरस व दिवाली के आसपास आने जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इन यात्रियों को सुरक्षित आवागमन के लिए दिल्ली रूट पर आठ नई बसें संचालित की जाएंगी। यह बसें 25 अक्टूबर से डिपो से चलाई जाएंगी।

लखनऊ, कानपुर, सुलतानपुर रूटों पर चलने वाली समस्त बसों के दो-दो फेरे अतिरिक्त बढ़ाए जाएंगे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि दिल्ली के लिए आठ नई बसें चलाई जा रही है। लखनऊ के चलने वाली 50, कानपुर के लिए 30, सुलतानपुर के लिए 11, प्रयागराज के लिए नौ बसें चल रही हैं। इन रूटों पर 25 अक्टूबर से पांच नवंबर तक दो-दो फेरे बढ़ाए गए हैं।

पंजाब से गोरखपुर जा रही बस सीज, अलीगढ़ में है ब्लैक लिस्ट

बाराबंकी : अलीगढ़ में ब्लैक लिस्ट और चेतावनी के बावजूद बस संचालक यात्रियों को जोखिम भरा सफर करा रहा था। चेकिंग के दौरान एआरटीओ ने बस को पकड़कर सीज कर दिया है। यह निजी बस पंजाब से गोरखपुर जा रही थी, जिस पर करीब 45 सवारियां सवार थीं। इन यात्रियों को एआरटीओ ने दूसरे वाहन से भेजा है।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अंकिता शुक्ला ने शनिवार को लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर चेकिंग के दौरान निजी बस पकड़ी है। वाहन के कागजात चेक करने पर पता चला कि इस बस नंबर पर अलीगढ़ में मुकदमा दर्ज है, यही नहीं इस बस को एआरटीओ अलीगढ़ में ब्लैक लिस्ट भी कर रखा गया है।

कागजों पर तो वाहन की फिटनेस है, लेकिन हकीकत कागज से अलग दिखी। वाहन का पुराना रिकार्ड और हालत देखते हुए एआरटीओ ने बस को सीज करके नवीन बस अड्डे पर खड़ा करा दिया है। एआरटीओ ने बताया कि बस पर करीब 45 यात्री सवार थे, जिन्हें उनके गतंव्य पहुंचाने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की गई।

बस का 26 हजार रुपये का जुर्माना भी किया गया है। बस में पंजाब के लुधियाना, चंड़ीगढ़ आदि स्थानों के यात्री सवार थे, जो गोरखपुर मुख्य शहर जा रहे थे। इस बस का तकनीकी निरीक्षण कराया जाएगा, जिसकी जांच रिपोर्ट में यदि कमी पाई जाती है, तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।