Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

प्रियंका के व्यवहार ने दिला दी इंदिरा गांधी की याद, महिलाओं ने कहा- वे अपनी दादी की तरह हैं

प्रियंका गांधी वाड्रा महराजगंज पहुंची तो उनका काफिला जिधर से गुजरा महिलाओं बच्चे व बुजुर्ग उनके स्वागत में खड़े दिखे। उनके भाषण के दौरान लोग एक-एक शब्द सुनते रहे। प्रियंका के भाषण के दौरान बछरावां मार्ग से आती एंबुलेंस को प्रियंका ने लोगों से रास्ता देकर निकालने को भी कहा। कस्बे में कहा कि राहुल जीतेंगे तो रायबरेली को भैया भी मिलेंगे और बहन भी मिलेगी।

By ashutosh singh Edited By: Shivam Yadav Updated: Wed, 08 May 2024 09:53 PM (IST)
Hero Image
महराजगंज में कार्यक्रम के दौरान बच्चियों से बात करती कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी : इंटरनेट मीडिया

सुशील पांडेय, महराजगंज (रायबरेली)। वर्ष 2019 के चुनाव के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा महराजगंज पहुंची तो उनका काफिला जिधर से गुजरा महिलाओं, बच्चे व बुजुर्ग उनके स्वागत में खड़े दिखे। उनके भाषण के दौरान लोग एक-एक शब्द सुनते रहे।

प्रियंका गांधी भी अपने रिश्ते की डोर को मजबूत करने के लिए जगह-जगह रुक कर अम्मा, चाची, भैया, बहन कहकर उनके हाल चाल जाने। थुलवासा में प्रियंका गांधी पहुंची तो नारेबाजी के दौरान एक युवक का नाम पूछा। युवक ने अपना नाम शिवम बताया। महराजगंज तिराहा पर खूब भीड़ थी। यह देख गाड़ी में ही खड़े होकर संबोधन शुरू कर दिया। 

नजर पड़ते ही रुकवा दी गाड़ी

प्रियंका के भाषण के दौरान बछरावां मार्ग से आती एंबुलेंस को प्रियंका ने लोगों से रास्ता देकर निकालने को भी कहा। कस्बे में कहा कि राहुल जीतेंगे तो रायबरेली को भैया भी मिलेंगे और बहन भी मिलेगी। 

कस्बे से करीब दो किलोमीटर पर जीयापुर ग्राम में हैदरगढ़ मार्ग के किनारे दर्जनों महिलाएं व बच्चे फूल माला लेकर उनके स्वागत में दिखे। प्रियंका की नजर पड़ी तो उन्होंने तत्काल गाड़ी रुकवाई। 

अम्मा क्या हाल चाल है?

महिलाओं के पास जाकर बुजुर्ग महिला दयावती से पूछा अम्मा क्या हाल चाल है ? जवाब आया बिटिया सब ठीक है, बरसात में गांव में पानी भरने की समस्या बताई। प्रियंका गांधी ने उनकी समस्या को गंभीरता से सुनी और निस्तारण कराने की बात कही। 

सामने खड़ी सभी महिलाओं को अम्मा, चाची, भैया, बहन कहकर राहुल गांधी के लिए वोट मांगे। जियापुर की रामरती ने कहा, प्रियंका गांधी तो अपनी दादी की तरह हैं, हम लोगन का देख के तुरंत गाड़ी रोकिन।

कुसुडी सागरपुर में दिया ऑटोग्राफ

कुसुड़ी सागरपुर में प्रियंका की नजर मंच के पास खड़ी किशोरी जीतू पर पड़ी। वह अचानक रुकीं। जीतू से हाल चाल पूछा। उनकी पढ़ाई के हाल जाने। कुछ देर तक जीतू के कान में भी बात करती रही। जीतू ने बताया कि मुझे विश्वास नहीं था कि प्रियंका गांधी मुझसे इतने नजदीक से बात करेंगी।

यह भी पढ़ें: CM Yogi News: सीएम योगी को नहीं पसंद आया इस लोकसभा सीट का नाम, रैली में कहा- गुलामी की निशानी को समाप्त करना है

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर