Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Raebareli Chunav 2024 Result: रायबरेली में ऐतिहासिक जीत, फ‍िर भी राहुल गांधी के ल‍िए क्‍यों है च‍िंता की बात?

रायबरेली संसदीय सीट पर राहुल गांधी ने भाजपा प्रत्याशी को भले ही 3.90 लाख के भारी अंतर से हराया हो लेक‍िन पांच विधानसभा क्षेत्र में 108 बूथों पर उनको शिकस्त मिली है। इन बूथों पर हार के कारणों पर मंथन करने के लिए जनता ने एक मौन संदेश दिया है। पांच विधानसभाओं वाली रायबरेली संसदीय सीट पर भाजपा ने कमल खिलाने के लिए पूरी ताकत झोंकी।

By vikash chandra bajpai Edited By: Vinay Saxena Updated: Wed, 05 Jun 2024 04:06 PM (IST)
Hero Image
राहुल गांधी ने रायबरेली से दर्ज की ऐत‍िहास‍िक जीत।- फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, रायबरेली। लोकसभा चुनाव इस बार कई अहम सवाल छोड़ गया। जनता ने जनादेश से यह जता दिया कि जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा व उनसे निजात दिलाने की योजना पर बात करने वाले के लिए ही दिल्ली की राह खोली जाती है। रायबरेली संसदीय सीट (Raebareli Lok Sabha Seat) पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भाजपा प्रत्याशी को भले ही 3.90 लाख के भारी अंतर से हराया हो, लेक‍िन पांच विधानसभा क्षेत्र में 108 बूथों पर उनको शिकस्त मिली है। इन बूथों पर हार के कारणों पर मंथन करने के लिए जनता ने एक मौन संदेश दिया है।

इतने बूथों पर हारे राहुल

सरेनी विधानसभा में 33, रायबरेली सदर के 10, बछरावां विधानसभा के 24, ऊंचाहार विधानसभा के 10 और हरचंदपुर विधानसभा के 31 बूथों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। इन बूथों पर आखिर हार की क्या वजह रही, इस पर कांग्रेस पार्टी को जरूर विचार करना चाहिए।

73 बूथों पर भाजपा को मिले 50 से कम मत

पांच विधानसभाओं वाली रायबरेली संसदीय सीट पर भाजपा (BJP) ने कमल खिलाने के लिए पूरी ताकत झोंकी। सबसे अहम बात यह रही की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायबरेली दो बार आए और जनसभा की। प्रदेश सरकार के सीएम, डिप्टी सीएम व कई मंत्रियों ने सभाएं की, लेकिन 2019 में पार्टी प्रत्याशी को मिले मतों की बराबरी नहीं हो सकी। 73 बूथ ऐसे रहे जहां भाजपा प्रत्याशी को 50 से भी कम मत मिले। हरचंदपुर के रामपुर बूथ पर भाजपा प्रत्याशी को महज आठ मत ही मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को इसी बूथ पर 227 मत मिले।

जानकारों का कहना है कि अपनी विधानसभा में सबसे कम वोट मिलने वाले बूथ को लेकर भाजपा को जरूर विचार करना चाहिए। कि आखिर किस कारण यहां मत कम मिले। उन कारणों पर सुधार करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Raibareilly Lok Sabha Seat : रायबरेली और वायनाड में से कौन सी सीट छोड़ेंगे राहुल गांधी? कहा; अगर मेरे बस में होता...

यह भी पढ़ें: Raebareli Lok Sabha 2024: रायबरेली के राहुल… जनता ने लगाई मुहर, सोनिया गांधी के ‘एक संदेश’ का दिखा असर