Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Raibareilly News : दो मासूमों बच्चों की हत्या करके मां ने लगाई फांसी, इस वजह से उठाया यह खौफनाक कदम

दोपहर बाद करीब तीन बजे वह घर आया और धक्का दिया तो कमरे के दरवाजा खुल गया। तखत पर बेटा व बेटी के शव पड़े थे और पत्नी का शव पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर लटक रहा था। यह देख वह हतप्रभ रह गया। शोर मचाने पर पास पड़ोस के लोग मौके पर एकत्रित्र हो गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

By Pulak Tripathi Edited By: Mohammed Ammar Updated: Mon, 17 Jun 2024 12:28 AM (IST)
Hero Image
दो मासूमों बच्चोें की हत्या करके मां ने लगाई फांसी

संवादसूत्र, लालगंज। पूरे विजयी मजरे लोदीपुर उतरावां गांव में रविवार को एक कलयुगी मां ने अपने दो मासूम बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। तीन की मौत होने की जानकारी होते ही प्रशासनिक महकमें में अफरा तफरी मच गई। एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव निवासी रतीभान यादव का विवाह लगभग 15 साल पहले पूनम से हुआ था। शादी के कई साल बाद भी उसे कोई संतान नहीं हुई तो पांच वर्ष पूर्व पूरे बछऊ मजरे बेलहनी गांव निवासी सोनी यादव से दूसरा विवाह कर लिया। पूनम व सोनी पति रतीभान के साथ एक ही घर में रहती थी। सोनी से एक पुत्र पांच वर्षीय रौनक व एक तीन वर्षीय पुत्री रिमझिम हुई।। रतीभान अपनी बहन कुसमा को छोड़ने उसके ससुराल पूरे भुइयन मजरे कनहा गांव गया था। उसकी पहली पत्नी पूनम खेत गई थी।

दोपहर बाद करीब तीन बजे वह घर आया और धक्का दिया तो कमरे के दरवाजा खुल गया। तखत पर बेटा व बेटी के शव पड़े थे और पत्नी का शव पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर लटक रहा था। यह देख वह हतप्रभ रह गया।

शोर मचाने पर पास पड़ोस के लोग मौके पर एकत्रित्र हो गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। एक घर में तीन शव मिलने की सूचना पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। एसपी के साथ एएसपी नवीन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी एके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

\Bवर्जन,\B

शाम चार बजे पुलिस को सूचना मिली महिला ने दो बच्चों को मारने के बाद आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतका के पति ने भी किसी पर कोई शंका नहीं जताई है। हर पहलू पर जांच की जा रही है। उसके मोबाइल की काल डिटेल भी खंगाली जाएगी। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

\Bअभिषेक अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक \B