Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यूपी के रायबरेली में एक द‍िन में दुष्कर्म के तीन मामले, पिता-पुत्री का रिश्ता कलंकित; ग्रामीण ने दर्ज कराई FIR

यूपी के रायबरेली में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दुष्कर्म के तीन मामले सामने आए। एक मामले में पिता ने घर में सो रही बेटी के साथ दर‍िंदगी की जबक‍ि दूसरी घटना में बकरी चराने गई युवती से युवक ने जबरन संबंध बनाए। वहीं तीसरे मामले में छत पर सो रही किशोरी से भी दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पुल‍िस ने तीनों मामले में केस दर्ज कर ल‍िया है।

By Pulak Tripathi Edited By: Vinay Saxena Updated: Thu, 15 Aug 2024 12:09 PM (IST)
Hero Image
रायबरेली में एक ही द‍िन में दुष्‍कर्म के तीन मामले।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

जागरण टीम, रायबरेली। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को दुष्कर्म के तीन मामले सामने आए हैं। एक मामले में पिता ने घर में सो रही बेटी के साथ दुष्कर्म किया और दूसरी घटना में बकरी चराने गई युवती से युवक ने जबरन संबंध बनाए। इससे युवती गर्भवती हो गई। तीसरे मामले में छत पर सो रही किशोरी से भी दुष्कर्म का प्रयास किया गया। फिलहाल, तीनों मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।

बछरावां: एक गांव के व्यक्ति ने पिता पुत्री के रिश्ते को कलंकित करते हुए घर में सो रही अपनी बेटी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपित पिता शराब का आदी है। उसने सोमवार की रात बेटी से दुष्कर्म किया। सुबह उसी बेटी ने पड़ोस की महिलाओं को इसकी जानकारी दी।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एक ग्रामीण की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की मां मानसिक विक्षिप्त है, जो छोटे बेटे को लेकर घूमती रहती है। पीड़िता की बड़ी बहन अपनी बुआ के घर पर रहती है। पीड़िता अपने पिता के साथ घर में रहती है। पड़ोस में खाना मांग कर खा लेती थी। पिता कभी-कभी खाना बनाता था। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी का कहना है कि आरोपित पिता को गिरफ्तार करके केस दर्ज किया गया है। पीड़िता को बाल संरक्षण गृह भेजा जाएगा।

शिवगढ़: एक गांव निवासी किशोरी अक्सर बकरी चराने जाती थी। उसकी सहेली दूसरे गांव के युवक से उसकी बात कराने लगी। एक दिन मौका देख युवक ने जबरन किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपित युवक उसे डरा धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। आरोपित ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उसकी बेटी गर्भवती है। पुलिस ने आरोपित इकरान व पीड़िता की सहेली के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया है।

छत पर सो रही क‍िशोरी से दुष्‍कर्म का प्रयास 

तीसरे मामले में एक गांव में छत पर सो रही किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित दिनेश के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करके दुष्कर्म के आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

सभी आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पीड़िता के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। - यादवेंद्र पाल, क्षेत्राधिकारी, महाराजगंज

यह भी पढ़ें: लखनऊ PGI की डॉक्टर को सात दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर हड़पे 2.81 करोड़ रुपये, जांच में जुटी पुल‍िस

यह भी पढ़ें: कोलकाता में डॉक्‍टर के बाद उत्‍तराखंड की नर्स के साथ हैवानियत, सिर फोड़ने के बाद किया दुष्‍कर्म; फि‍र दी दर्दनाक मौत