Move to Jagran APP

UP News : बुड्ढा कहने से हो गया आहत, बिहार के मजदूर की फावड़े से गला काट कर दी हत्या

विनायकपुर में नाइपर भवन का निर्माण हो रहा है। यहां छत्तीसगढ़ और बिहार के काफी संख्या में मजदूर काम कर रहे हैं। इन मजदूरों के रहने के लिए निर्माणाधीन परिसर में ही झोपड़ी बनी हैं। इन्हीं में बिहार के लखीसराय जनपद के रामनगर सुर्ख गढ़ा निवासी मंगल कुम्हार और छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जनपद के तिलड़ा लवल निवासी दुर्गा केवट काम कर थे।

By Pulak Tripathi Edited By: Mohammed Ammar Updated: Mon, 17 Jun 2024 12:25 AM (IST)
Hero Image
बिहार के मजदूर की फावड़े से गला काटकर हत्या

संवादसूत्र, बछरावां: विनायकपुर गांव में निर्माणाधीन नाइपर परिसर में शनिवार की रात बिहार के मजदूर की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारा छत्तीसगढ़ का साथी मजदूर घटना को अंजाम देकर दहशत फैला दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विनायकपुर में नाइपर भवन का निर्माण हो रहा है। यहां छत्तीसगढ़ और बिहार के काफी संख्या में मजदूर काम कर रहे हैं। इन मजदूरों के रहने के लिए निर्माणाधीन परिसर में ही झोपड़ी बनी हैं। इन्हीं में बिहार के लखीसराय जनपद के रामनगर सुर्ख गढ़ा निवासी मंगल कुम्हार और छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जनपद के तिलड़ा लवल निवासी दुर्गा केवट काम कर थे। दुर्गा केवट परिवार के साथ और मंगलराम अकेले झोपड़ी में रह रहे थे।

देर रात करीब 11 बजे दोनों बैठे बाते कर रहे थे। इस दौरान मंगल ने दुर्गा को बुड्ढा कह दिया। इससे वह आहत हो गया और दोनों में विवाद होने लगा। दुर्गा ने पास रखे फावड़े से मंगल पर वार कर दिया। फावड़ा उसके गले में लगा। इससे वह जमीन पर गिरा और तड़पने लगा।

हत्यारोपित घटना को अंजाम देने के बाद कहीं जाकर छिप गया। चीखपुकार सुनकर अन्य साथी मजदूर बाहर निकले, लेकिन तब तक मंगल ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के परिवारजन को घटना की जानकारी दी है। मृतक के परिवारजन देर शाम बिहार से यहां पहुंच गए हैं।

मंगलराम ने हत्यारोपित को बुड्ढा कह दिया था। जिसके बाद उसने हत्या कर दी। मजदूर ठेकेदार ब्रजेंद्र की तहरीर पर हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपित को पकड़ लिया गया है।

विजेंद्र शर्मा, थाना प्रभारी बछरावां 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।