Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रामनगर बैराज से छोड़ा गया कोसी नदी में 15 हजार क्यूसेक पानी, मंडराया बाढ़ का खतरा

पहाड़ी व मैदानी इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बैराजों में पानी काफी बढ़ गया है। अब रामनगर बैराज से 15789 क्यूसेक पानी कोसी नदी में छोड़ा गया है। अचानक छोड़े गए पानी के कारण कोसी नदी उफान पर है। नदी के पानी से खेतों का कटान हो रहा है। तटवर्ती इलाकों पर बसे लोगों को बाढ़ का खतरा मंडराने का लगा है।

By Sanjeev Sharma Edited By: Abhishek Pandey Updated: Sun, 07 Jul 2024 03:17 PM (IST)
Hero Image
बैराज से कोसी नदी में 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा

संवाद सूत्र, स्वार (रामपुर)। पहाड़ी एवं मैदानी इलाकों में मूसलाधार वर्षा हो रही है। इसके साथ रामनगर बैराज से 15789 क्यूसेक पानी कोसी नदी में छोड़ा गया है। इससे कोसी नदी में उफान आने लगा है। तेज धार के चलते नदी खेतों का कटान कर रही है। नदी किनारे बसे लोगो को बाढ़ की आशंका सताने लगी है।

प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए आधा दर्जन चौकियां स्थापित की हैं। शनिवार को उत्तराखंड के रामनगर बैराज से 15789 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे नदी में उफान आने लगा है। कई दिन से पहाड़ी एवं मैदानी इलाकों में खूब झमाझम वर्षा हो रही है। जिससे कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया है और नदी किनारे लगी गन्ने की फसल जलमग्न हो गई है।

सताने लगा बाढ़ का खतरा

कोसी नदी किनारे बसे लोगो को अधिक वर्षा होने पर बाढ़ का भय सताने लगा है। जबकि कोसी नदी के बांध में जगह-जगह दरारें पड़ी हैं। प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए चौकियां बनाई हैं। जिससे समय रहते हुए बाढ़ को रोका जा सके। बाढ़ से निपटने के लिए कंट्रोल रूम बनाया है। एसडीएम ने बताया की कोसी नदी में रामनगर बैराज से पानी छोड़ा गया है। बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने के सख्त निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रयागराज में अपना दल एस के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, गांव में कई थानों का फोर्स तैनात; DCP मौके पर मौजूद

इसे भी पढ़ें: पीलीभीत में फंदे से लटके मिले दो शव, एक नाबालिग युवक तो दूसरी महिला की लाश; पढ़ें क्या है मामला