रामनगर बैराज से छोड़ा गया कोसी नदी में 15 हजार क्यूसेक पानी, मंडराया बाढ़ का खतरा
पहाड़ी व मैदानी इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बैराजों में पानी काफी बढ़ गया है। अब रामनगर बैराज से 15789 क्यूसेक पानी कोसी नदी में छोड़ा गया है। अचानक छोड़े गए पानी के कारण कोसी नदी उफान पर है। नदी के पानी से खेतों का कटान हो रहा है। तटवर्ती इलाकों पर बसे लोगों को बाढ़ का खतरा मंडराने का लगा है।
संवाद सूत्र, स्वार (रामपुर)। पहाड़ी एवं मैदानी इलाकों में मूसलाधार वर्षा हो रही है। इसके साथ रामनगर बैराज से 15789 क्यूसेक पानी कोसी नदी में छोड़ा गया है। इससे कोसी नदी में उफान आने लगा है। तेज धार के चलते नदी खेतों का कटान कर रही है। नदी किनारे बसे लोगो को बाढ़ की आशंका सताने लगी है।
प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए आधा दर्जन चौकियां स्थापित की हैं।
सताने लगा बाढ़ का खतरा
इसे भी पढ़ें: प्रयागराज में अपना दल एस के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, गांव में कई थानों का फोर्स तैनात; DCP मौके पर मौजूद
इसे भी पढ़ें: पीलीभीत में फंदे से लटके मिले दो शव, एक नाबालिग युवक तो दूसरी महिला की लाश; पढ़ें क्या है मामला