Move to Jagran APP

पत्नी के साथ संबंध बनाते हुए वीडियो की रिकॉर्ड, फिर भेजी साली को- देखते ही लड़की ने किया ऐसा काम- नहीं हुआ किसी को यकीन

मृतका के स्वजन और ग्रामीणों से पूछताछ में पुलिस को अहम जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस ने मृतका के तहेरे जीजा मतलूब और खंडिया निवासी उसके रिश्तेदार सईद अहमद को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने गला दबाकर हत्या की बात कबूल कर ली। उन्होंने पुलिस को बताया कि हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया था।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sun, 27 Oct 2024 08:22 PM (IST)
Hero Image
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जागरण संवाददाता, रामपुर। अजीमनगर पुलिस ने अमरीन हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। हत्यारोपित उसका जीजा था, जिसने अपने साथी की मदद से उसकी हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया था। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपित अमरीन से संबंध बनाना चाहता था। उसने अपनी पत्नी के साथ अंतरंग वीडियो मृतका के मोबाइल पर भेजी थी, जिसे उसने प्रसारित कर दिया था। इससे उसकी काफी बदनामी हो गई थी। इसी खुन्नस में उसने हत्या की थी।

कब्रिस्तान में पेड़ पर लटकी मिली थी लाश

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के बगरव्बा गांव का है। गांव निवासी अली अहमद की बेटी 20 साल की बेटी अमरीन में किन्नरों वाले गुण थे। 23 दिन पूर्व वह घर से गांव के ही मजार पर जाने की बात कहकर निकली थी। उसके बाद वापस नहीं आई। बाद में उसकी लाश गांव के ही कब्रिस्तान में एक पेड़ पर लटकी मिली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या हाथ बांधने के बाद गला दबाकर करने की पुष्टि हुई थी।

गला दबाकर की गई थी हत्या 

मृतका के स्वजन और ग्रामीणों से पूछताछ में पुलिस को अहम जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने मृतका के तहेरे जीजा मतलूब और खंडिया निवासी उसके रिश्तेदार सईद अहमद को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने गला दबाकर हत्या की बात कबूल कर ली। उन्होंने पुलिस को बताया कि हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया था।

दोनों को रविवार को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी करम सिंह पाल ने बताया कि मतलूब व उसकी पत्नी की एक अंतरंग वीडियो गांव में प्रसारित हो रहा था। वह वीडियो मतलूब ने ही बनाकर मृतका को भेजा था। वह मृतका पर बुरी नियत रखता था।

मृतका ने वीडियो कर दिया था वायरल 

मृतका ने गुस्से में आकर वीडियो करीब एक वर्ष पहले प्रसारित कर दिया था। इससे गांव में उसकी काफी बेइज्जती हो रही थी। उसकी पत्नी भी ताने देती थी। तब से ही वह मृतका से रंजिश रखने लगा था। उसके घर जाकर व जान से मारने की धमकी भी दी थी।

इसी का बदला लेने के लिए चार अक्टूबर को उसने मृतका को उसके घर से बहाने से बुला लिया था। अपने साथी सईद अहमद के साथ मिलकर गांव के बाहर कब्रिस्तान में ले जाकर उसके हाथ बांध दिए और दुपट्टे से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या की घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए उसके शव को पेड पर लटका दिया था। उसकी चप्पल कब्रिस्तान के पास छुपा दी थी।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।