Move to Jagran APP

घर के बाहर खेल रहे बच्चों को ले गया जंगल, फिर किया गंदा काम- विरोध करने पर मासूम को डूबो कर मार डाला

नगलिया आकिल गांव निवासी सलमान दोनों को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। वह दोनों बच्चों को भोट थाना क्षेत्र के दरियागढ़ गांव के पास पीलाखार नदी में ले गया था। उसने एक बच्चे को नदी के गहरे पानी में ले जाकर डूबा दिया था तथा दूसरे बच्चे ने किसी तरह उसके चंगुल से मुक्त होकर अपनी जान बचाई थी और ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी थी।

By Sanjeev Sharma Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 12 Oct 2024 09:37 PM (IST)
Hero Image
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

संसू, रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के बालक की हत्या के आरोपित को भेट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसने बालक से कुकर्म का प्रयास किया था। सफल न होने पर बालक को नदी में डूबाकर मार दिया था। अजीमनगर थाना क्षेत्र के ढक्का हाजीनगर गांव निवासी दो बालक गुरुवार सुबह करीब दस बजे गांव में खेल रहे थे।

बहला फुसलाकर ले गया था बच्चों को अपने साथ 

नगलिया आकिल गांव निवासी सलमान दोनों को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। वह दोनों बच्चों को भोट थाना क्षेत्र के दरियागढ़ गांव के पास पीलाखार नदी में ले गया था। उसने एक बच्चे को नदी के गहरे पानी में ले जाकर डूबा दिया था तथा दूसरे बच्चे ने किसी तरह उसके चंगुल से मुक्त होकर अपनी जान बचाई थी और ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी थी।

पानी में डूबोकर कर दी थी हत्या 

शुक्रवार को पानी में डूबे बालक का शव नदी में उतराता मिलने पर उसके घर में कोहराम मच गया था। सूचना पर मौके पर भोट थाना पुलिस पह़ुुंच गई थी। पुलिस ने मृतक के पिता साबिर हसन की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार शाम को पुलिस ने उसे थाना क्षेत्र के ही थूनापुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया था।

पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि उसने बालक से कुकर्म का प्रयास किया था। इस दौरान बच्चे के शोर मचाने और कुकर्म का विरोध करने पर वह घबरा गया था। कुकर्म के प्रयास की बात वह अपने स्वजन को न बता दे, इसी डर से उसने बच्चे को नहाने के बहाने नदी में ले जाकर गहरे पानी में डूबा दिया और मौके से फरार हो गया। अपराध निरीक्षक अजयवीर सिंह ने बताया कि आरोपित युवक को थाना क्षेत्र के थूनापुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शौच को गए ग्रामीण पर जंगली जानवर ने किया हमला, घायल

संसू, जागरण, रजपुरा : थाना क्षेत्र के गांव पाठकपुर मुंडा निवासी ऐवरन 40 पुत्र सत्य राम शनिवार की देर शाम जंगल में शौच करने गए थे। उसी समय पीछे से आकर किसी जंगली जानवर ने उनके ऊपर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पर ग्रामीण ने शोर मचाया तो गांव के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े शोर शराबा सुनकर जंगली जानवर मौके से भाग गया। ग्रामीणों की मदद से ऐवरन को घायनलावस्था में निजी वाहन की मदद से उपचार के लिए बबराला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें